Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut : ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, बाइक पर खींचने का प्रयास, नशे में धुत था आरोपित

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 01:20 PM (IST)

    Meerut News मेरठ में ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। घटना के समय कांस्टेबल यूनिफार्म में थीं। आरोपित ने उन्हें खींचने का प्रयास किया। मौके पर आई एक कार में सवार लोगों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया।

    Hero Image
    ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, मेरठ। ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की और उसे बाइक पर खींचने का प्रयास किया। कांस्टेबल ने शोर मचाया तो कार में सवार लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी व इंस्पेक्टर सदर ने महिला कांस्टेबल से जानकारी ली। सीओ सिविल लाइंस ने बताया, महिला कांस्टेबल अभी कुछ नहीं बता पा रही। सोमवार को उससे बातचीत की जाएगी।दौराला सर्किल के थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रविवार रात ड्यूटी कर स्कूटी से घर लौट रही थी।

    वह 510 आर्मी बेस वर्कशाप के पास पहुंचीं तो तेज बारिश शुरू हो गई। वह स्कूटी रोककर सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान नशे में धुत बाइक सवार युवक वहां आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे बाइक पर खींचने का प्रयास किया। महिला कांस्टेबल ने शोर मचाया।

    इसी दौरान कंकरखेड़ा की ओर से एक कार आ गई। कार में सवार लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपित बाइक लेकर फरार हो गया। कार सवारों ने महिला कांस्टेबल को आबूलेन पुलिस चौकी पर छोड़ा। 

    सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी आबूलेन चौकी पहुंचे। इंस्पेक्टर सदर बाजार मुनेश कुमार भी चौकी पहुंचे और महिला कांस्टेबल से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने कोई भी घटना होने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि सदर बाजार इंस्पेक्टर महिला कांस्टेबल को सोमवार को थाने बुलाकर फिर जानकारी करेंगे।

    युवती का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में चार्जशीट तैयार

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लाला लाजपतराय मेडिकल कालेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के बाथरूम में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 10 दिन में ही आरोपित के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही चार्जशीट सीओ को भेज दी जाएगी, ताकि मुकदमे में जल्द ट्रायल शुरू हो सके।

    अमरोहा जिला निवासी युवती 11 जून को अपनी कैंसर पीड़ित मां का उपचार कराने मेडिकल कालेज आई थी। महिला को अस्पताल के वार्ड-11 में भर्ती किया गया।

    उक्त वार्ड में मुजफ्फरनगर के तावली निवासी महताब की पत्नी साहिबा भी भर्ती थी। युवती वार्ड के बाथरूम में नहाने गई तो महताब ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती को इसका पता नहीं चला। इसके बाद मां-बेटी घर चली गईं। 28 जून को मेहताब ने युवती को वाट्सएप पर उसका अश्लील वीडियो भेजा था।

    comedy show banner