Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Murder in Meerut : प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था किसान, प्रेमियों संग मिलकर पत्नी और बेटी ने कराया कत्ल

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 07:49 PM (IST)

    Murder in Meerut मेरठ में पुलिस ने किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या का राजफाश किया है। पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर सुभाष की हत्या कराई थी। वह उनके संबंधों का विरोध करता था। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

    Hero Image
    पत्नी और बेटी ने प्रेमियों संग मिलकर करा दी किसान की हत्या

    संवाद सूत्र, जानी (मेरठ) : चौ. चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर 23 जून को खेत से वापस लौट रहे किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज राजफाश किया है। सुभाष को पत्नी और बेटी ने उसे केवल इसलिए रास्ते से हटा दिया, क्योंकि वह दोनों के प्रेम संबंधों का विरोध करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान के रोज-रोज की रोकटोक पर दोनों ने अपने प्रेमियो संग मिलकर सुभाष की हत्या की पटकथा लिखी। इसके बाद दोनों के प्रेमी ने साथी संग मिलकर सुभाष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सुभाष की पत्नी, छोटी बेटी व उनके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बाइक व तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिए है।

    यह है मामला

    एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 जून 2025 को खेत से लौट रहे किसान सुभाष उपाध्याय निवासी जानी खुर्द को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया था।

    बेटे आयुष दर्ज कराई थी रिपोर्ट

    बेटे आयुष ने थाना जानी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी देहात ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला, सुभाष की बड़ी बेटी ने कुछ महीनों पूर्व अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। दूसरी बेटी सोनम भी प्रेम विवाह करना चाहती थी। उसके विपिन पुत्र पूरन निवासी जवाहर नगर कंकरखेड़ा से प्रेम संबंध थे। सुभाष की पत्नी कविता का गुलजार पुत्र इदरीश निवासी सिसौला से संबंध थे। सुभाष का इसी कारण पत्नी व बेटी से निरंतर विवाद रहता था।

    गुलजार, विपिन संग मिलकर बनाई हत्या की योजना

    दोनों सुभाष को संबंधों में रोड़ा मानने लगी थी। इसलिए कविता व सोनम ने गुलजार, विपिन संग उसकी हत्या की योजना बनाई। 23 जून शाम को सुभाष के खेत जाने की सूचना कविता व सोनम ने गुलजार व विपिन को दी। दोनों अपने साथी अजगर के साथ मोटरसाइकिल से चौ. चरण सिंह कांवड़ मार्ग पहुंचे।

    खेत से लौटते समय पीछे से गोली मारी

    खेत से लौटते समय अजगर ने सुभाष को पीछे से गोली मारी। विपिन ने घटना की सूचना सोनम व कविता को दी वह सुभाष को अस्पताल ले गए। एसपी देहात ने बताया कि अजगर उर्फ शिवम पुत्र गजेन्द्र निवासी जवाहर नगर, थाना कंकरखेड़ा, विपिन, गुलजार को सिसौला बंबा से गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद कविता व सोनम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अजगर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।