Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ पहुंचे श्रीलंका के अधिकारी, कांवड़ यात्रा प्रबंधन की जानकारी पाकर बोले...India is Great

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:49 PM (IST)

    श्रीलंका के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में कांवड़ यात्रा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। अधिकारियों ने डायल 112 प्रणाली एंटी करप्शन विभाग के कार्यों ग्राम पंचायतों में विकास और जिला प्रशासन के कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

    Hero Image
    मेरठ के विकास भवन के सभागार में जिले के अधिकारियों से जानकारी लेते श्रीलंका के अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मेरठ : श्रीलंका की राजधानी कोलंबों से आए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मेरठ पहुंचा। इसमें शामिल अधिकारियों ने मेरठ के जिला प्रशासन और पुलिस के कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कावड़ यात्रा प्रबंधन की जानकारी से वह बहुत प्रभावित हुए। उसकी खूब प्रशंसा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें विकास भवन के सभागार में पुलिस की डायल 112 प्रणाली के बारे में बताया गया तो प्रतिनिधिमंडल में शामिल कई अधिकारियों ने इसकी बहुत सराहना की। कई ने आश्चर्य भी जताया कि यह गाड़ी घटना होने के आठ मिनट के अंदर घटनास्थल पर कैसे पहुंच जाती हैं।

    जब उन्हें एंटी करप्शन विभाग ने रिश्वत लेते अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तो वे हैरान रह गए। विकास भवन के सभागार में श्रीलंका के अधिकारियों ने बताया कि वह अपने देश के प्रशासनिक विभाग में अलग अलग पद पर कार्यरत हैं।

    इस समय वह कुछ दिन के लिए उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग पर आए हुए हैं। मंगलवार को उन्हें ग्राम पंचायतों में विकास की जानकारी लेने के लिए यहां भेजा गया।

    यहां उन्होंने ज्यूडिशियल और जिला प्रशासन के कामों में अंतर के बारे में जानकारी ली। डीएम और एसएसपी के कार्यों में अंतर समझा। सामूहिक विवाह योजना के बारे गरीब बेटियों की शादियां कराने के बारे में जानकारी दी गई। अन्य कई योजनाओ के बारे भी श्रीलंका के अधिकारियों ने सीडीओ, एसडीएम सदर और सीओ से जानकारी ली।

    वहीं श्रीलंका के एक अधिकारी ने पूछा कि उत्तराखंड के हरिद्वार से कावड़ यात्रा निकलती है और मेरठ को होते हुए लाखों कांवड़िये अन्य राज्यों में जाती हैं। इसके प्रबंधन की जानकारी पाकर अधिकारी बहुत प्रभावित हुए। 

    करीब दो घंटे तक जिला प्रशासन और पुलिस का काम समझने के बाद अधिकारियों का दल मोहिद्दीनपुर ग्राम पंचायत को रवाना हो गया। यहां दल गांवों में होने वाले विकास और अन्य कार्यों को समझेगा।