विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पत्नी जान से मरवा देगी, बचा लो...' शादी के चार महीने बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत‍ि ने पुल‍िस से लगाई मदद की गुहार

Published: Wed, 18 Jun 2025 05:32 PM (IST)

मेरठ के कीर्ति पैलेस निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ...और पढ़ें

साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी और ससुरालियों से जताया जान का खतरा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी और ससुरालियों से जताया जान का खतरा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेडिकल के कीर्ति पैलेस निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी पर उसकी हत्या कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी उस पर एक बार हमला भी करवा चुकी है। पत्नी का चचेरा भाई भी हत्या की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मेडिकल थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कीर्ति पैलेस निवासी विकल्प चौहान ने बताया कि वह गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सात फरवरी 2025 को उसकी शादी बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवती से हुआ था। युवती भी गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

विकल्प के अनुसार, शादी के बाद से वह दोनों कभी साथ नहीं रहे। गुरुग्राम जाने के बाद भी दोनों अलग-अलग फ्लैट में रहे। उन्होंने पत्नी के चाचा से शिकायत की तो चचेरे भाई ने राइफल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। मायके वालों के समझाने पर पत्नी उसके फ्लैट में आने लगी। इसी दौरान उसे पता चला कि पत्नी कई युवकों से वाट्सएप पर चैट करती है। पत्नी ने उस पर दो युवकों से हमला भी कराया, जिसमें वह बच गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।