Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut : सिवाया टोल प्लाजा की सभी 14 लेन टोल फ्री, बूम भी हटाए, इस तारीख तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:01 PM (IST)

    Meerut News मेरठ-हरिद्वार हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्रा के चलते सभी 14 लेन को टोल फ्री कर दिया गया है। हरिद्वार से मेरठ और मेरठ से हरिद्वार जाने वाली सभी लेन कांवड़ियों के लिए खुली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र के बैनर लगाए हैं और पुलिसकर्मी तैनात हैं।

    Hero Image
    सिवाया टोल प्लाजा की सभी 14 लेन टोल फ्री, बूम भी हटा दिए

    जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। मेरठ हरिद्वार हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा की सभी 14 लेन को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रोल फ्री कर दिया गया है। दोनों तरफ सभी वाहन बेरोकटोक फर्राटा भर रहे हैं। वहां तैनात कर्मचारियों को टोल पर ही अन्य व्यवस्थाओं में लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले तीन लेन की गईं थीं कावड़ियों के लिए रिजर्व

    सिवाया टोल प्लाजा पर हरिद्वार से मेरठ की आने वाली तीन लेन को शुरुआत में कावड़ियों के लिए रिजर्व की गई थी। उसके बाद कावड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई तो इसी साइड की बाकी चार लेन को भी रिजर्व कर दिया गया।

    अब टोल प्लाजा से मेरठ से हरिद्वार की ओर जाने वाली सातों लेन पर भी कांवड़ियों की भारी भीड़ जा रही है, ऐसे में टोल प्लाजा प्रबंधन ने इन सातों लेन को भी टोल फ्री कर दिया। यानी अब दोनों तरफ की सभी 14 फास्टैग लेन को टोल फ्री कर दिया गया है। इन सभी लेन के बूम हटा दिए गए हैं। 

    बूथ को कवर किया 

    बूथ को पन्नी से कवर किया गया है। टोल कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग लेन पर है, ताकि कोई बूथ को नुकसान न पहुंचा सके। सिवाया टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक अनुज सोम ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही उच्चअधिकारियों से बातचीत के बाद टोल की सभी 14 लेन फ्री की गई है। यह व्यवस्था 23 जुलाई तक रहेगी।

    टोल प्लाजा पर लगा कृपया धीरे चलें लिखा बैनर

    मेरठ हरिद्वार हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने सभी 14 लेन पर बैनर लगवाएं हैं, जिन पर लिखा है (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र कृपया धीरे चलें)। साथ ही टोल प्लाजा की सभी लेन पर पीएसी और पुलिस के जवान भी तैनात हैं, जो तेज रफ्तार वाले वाहनों को टोल पर पहुंचने के बाद उनसे धीमी गति से चलाने और सावधानी से अपने गंतव्य पहुंचने का आह्वान किया।

    comedy show banner
    comedy show banner