Meerut : 10 फीट से ऊंची कांवड़ को लेकर पुलिस सख्त, बोले DIG बिना ऊंचाई कम किए आगे नहीं जाएंगी ऐसी कांवड़
Meerut News म्यूजिक सिस्टम और कांवड़ की ऊंचाई को लेकर पुलिस सख्त है। मानक अनुसार ऊंचाई होने पर ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास ऐसे बहुत से वाहन कांवड़ व म्यूजिक सिस्टम रोका गया। गांधी पार्क के पास भी डीआइजी के आदेश पर पुलिस ने ऊंची कांवड़ को रोका और ऊंचाई कम कराई।

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। म्यूजिक सिस्टम (डीजे) व कांवड़ की ऊंचाई को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्ती बरत रही है। मानक अनुसार ऊंचाई होने पर ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। सोमवार को पल्लवपुरम क्षेत्र में सोमवार सुबह से शाम तक 15 डीजे कावड़ को मानक के अनुसार छोटा कराया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शहर की ओर जाने वाली सभी बड़ी ऊंची और चौड़ी डीजे कावड़ को रोका जा रहा है।
इससे पूर्व रविवार को रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास ऐसे करीब 20 वाहन, कांवड़ व म्यूजिक सिस्टम को रोका गया। ऊंचाई 10 फीट होने पर ही उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया गया। फ्लाईओवर से सबसे ज्यादा हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली व गाजियाबाद की ओर कांवड़िये जाते हैं। पुलिस ने कांवड़ के साथ चल रहे वाहन पर लगे म्यूजिक सिस्टम और पाइप की ऊंचाई को नापा तो वह तय मानक 10 फीट से ऊंचे मिले।
पुलिस ने नियमों को पालन करने को कहा तो कांवड़िये बहस करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मानक पूरे होने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिस ने इन सभी कांवड़ को सर्विस रोड से मैदान में पहुंचाया। यहां तय मानक से ऊंचे लगे पाइपों को कटर से कटवाकर छोटा कराया गया।
ऊंची कांवड़ रोकने पर कांवड़ियों का हंगामा
जागरण संवाददाता, मेरठ। गांधी पार्क के पास ऊंची कांवड़ को पुलिस ने रोक लिया। मानक के अनुसार ऊंचाई कम करने को कहा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्ती की। साफ कहा, ऊंचाई कम किए बिना कांवड़ आगे नहीं जाने दी जाएगी। काफी देर चले बातचीत के बाद आखिर कांवड़ की ऊंचाई कम की गई।
इसके बाद ही कांवड़ को आगे जाने दिया गया।रविवार देर शाम डीजे कांवड़ गांधी पार्क से दिल्ली रोड की ओर जा रही थी। यहां मौजूद डीआइजी कलानिधि नैथानी ने सीओ सिविल लाइंस को ऊंची कांवड़ की ऊंचाई मापने को कहा। कांवड़ 12 फीट थी।
डीआइजी ने कांवड़ की ऊंचाई दो फीट कम करने को कहा। इस पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। डीआइजी ने साफ कर दिया बिना ऊंचाई कम किए कांवड़ आगे नहीं जाने दी जाएगी। पुलिस की सख्ती देखकर बाद में कांवड़ियों ने ऊंचाई दो फीट कम कर दी। इसके बाद ही कांवड़ आगे जाने दी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।