Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में चाची ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो भतीजों ने बोला हमला, अन्य मामले में छेड़छाड़ करता आरोपित मौके से ही दबोचा

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 06:02 PM (IST)

    Meerut News मेरठ में चाची के विरोध करने पर भतीजों ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे मामले में एंटी रोमियो टीम ने छेड़छाड़ करते हुए एक शोहदे को पकड़ा और दूसरा भाग गया। उधर टीपीनगर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को जेल भेज दिया गया।

    Hero Image
    छेड़छाड़ का विरोध किया तो भतीजों ने मारपीट कर किया घायल (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पति की मौत के बाद महिला ने अपना मकान किराए पर दे दिया। इससे जेठ व भतीजे नाराज हो गए। आरोपित उससे बदसलूकी करने लगे। वह घर गई तो उससे भतीजों ने छेड़छाड़ की। विरोध किया तो हमला बोल दिया। उससे मारपीट की। वह घायल हो गई। महिला ने दो भतीजों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि एक साल पहले उसके पति की मौत बीमारी से हो गई। पैतृक मकान के अपने हिस्से में उसने एक किराएदार रख दिया। वह अन्य जगह रहने लगी। आरोप है जब वह जब किराएदार से किराया लेने ससुराल जाती है तो जेठ के लड़के बदसलूकी करते हैँ। उससे अश्लील छेड़छाड़ करते हैं। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घर का ताला तोड़कर कब्जा करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    एंटी रोमियो टीम ने छेड़छाड़ करते शोहदे को पकड़ा

    जासं, मेरठ। एंटी रोमियो टीम ने शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली व लिसाडी गेट थाना क्षेत्र से एक शोहदे को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। कोतवाली क्षेत्र में एक आरोपित फरार हो गया। एंटी रोमियो की एसआइ प्रेमलता ने बताया, गोलाकुआं आजाद रोड से गश्त के दौरान नाजिम निवासी श्यामनगर को लड़कियों से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई।

    कोतवाली क्षेत्र में महिला कांस्टेबल ममता व नेहा ने पूर्वा इलाही बख्श में एक बाइक सवार को लड़कियों से छेड़छाड़ करते देखा। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर फरार हो गया। ममता ने जांच के बाद आरोपित अरशद उर्फ काले निवासी समर गार्डन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। अरशद ठेला लगाता है और लगातार आती जाती महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। कोतवाली पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    छात्रा से छेड़छाड़ पर स्वजन ने धुना

    मेरठ : टीपीनगर के शिवपुरम चांदना चौक निवासी एकांश ने सोमवार को कालेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा के स्वजन ने रात में आरोपित एकांश को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।