Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut : लखनऊ की युवती से मेरठ के युवक ने इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 01:39 PM (IST)

    मेरठ में लखनऊ की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने युवती से खुद को मेरठ का बड़ा कारोबारी बताया था। युवती को सुपरटेक ग्रीन विलेज में रखा और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मेरठ : सिविल सर्विस की तैयारी कर रही लखनऊ की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद आरोपित युवती के साथ सुपरटेक ग्रीन विलेज में लिव-इन में रहने लगा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी युवती 

    नौचंदी थाना क्षेत्र के आरटीओ रोड निवासी शारिब सैफी पुत्र असलम सैफी सेलिन हेयर ट्रांसप्लान्ट के नाम से क्लीनिक चलाता है। तीन महीने पहले शारिब की इंस्टाग्राम पर लखनऊ निवासी युवती से दोस्ती हो गई थी। युवती सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी।

    शारिब ने युवती को मेरठ का बड़ा कारोबारी बताते हुए बिजली बंबा स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज में अपना मकान होना बताया। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी।

    उसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। दो महीने पहले लखनऊ से आकर युवती सुपरटेक ग्रीन विलेज में शारिब के साथ लिव-इन में रहने लगी, जबकि सुपरटेक ग्रीन विलेज में शारिब ने मकान किराए पर लिया हुआ था।

    युवती को शारिब के बारे में पता चली तो उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद शारिब ने युवती संग शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।