विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut : राजस्थान के कांवड़िये की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस पर उठे सवाल, मौके पर पहुंचे डीआइजी

Published: Tue, 15 Jul 2025 01:45 PM (IST)

Meerut News मेरठ में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए हादसे में राजस्थान के अलवर जिला निवासी कांवड़िये ...और पढ़ें

राजस्थान के कांवड़िये की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, मौके पर पहुंचे डीआइजी
राजस्थान के कांवड़िये की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, मौके पर पहुंचे डीआइजी

HighLights

  1. चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ हादसा
  2. हादसे ने सरधना पुलिस की खोली खोल

जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)।  थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार सुबह राजस्थान के कांवड़िये को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। कांवड़िये के साथी की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सीएचसी ले गई।

जहां से घायल कांवड़िए को उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल में पहुंचते ही कांवड़िये की मौत हो गई।

राजस्थान का जिला अलवर थाना डेहरा क्षेत्र के चांदौली निवासी 45 वर्षीय लेखराम पुत्र गोकुल निवासी अपने साथियों के साथ हरिद्वार से जल लेकर चले थे। जब वह मंगलवार अल सुबह सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर नानू पुल से कुछ दूरी पर पहुंचे।

उसी दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। इस दौरान घायल कांवड़िये के साथी सुनील की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही कांवड़िये की मौत हो गई।

नानू पुलिस चौकी से चंद किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा

हाल ही में चौधरी चरण सिंह कावड़ पटरी मार्ग पर एडीजी, डीआईजी व एसएसपी ने निरीक्षण किया था। जिसमें सरधना पुलिस को कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिदायत दी थी। जिस पर पुलिस ने हर तरह से मजबूत सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन इस हादसे के बाद सरधना पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल कर रख दी है।वहीं हादसे के बाद डीआइजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

हादसे के बाद भी सरधना पुलिस ने सबक नहीं लिया। दिन के समय नानू पुलिस चौकी पर कुछ पुलिस कर्मी कुर्सी पर बैठे रहे तो कुछ ठहाके लगाते नजर आए।