Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने पहले किया उत्पीड़न, फिर दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, परेशान पत्नी को उठाना पड़ा यह कदम

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:35 PM (IST)

    Meerut News मेरठ में प्रेम विवाह के बाद एक महिला को उसके पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पति ने उसे धमकी दी और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। साइबर क्राइम पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    Hero Image
    इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने की धमकी

    जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रेम विवाह के बाद महिला का पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। दो बच्चे होने के बाद भी पति अपनी हरकत से बाज नहीं आया। महिला ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पति धमकी देने लगा। उसने धमकी दी कि समझौता नहीं किया तो उसकी वीडियो अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच की। आरोप सही पाए जाने पर महिला के पति के खिलाफ थाना सिविल लाइंस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

    गाजियाबाद निवासी महिला ने बताया उसने 24 वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी संदीप से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक साल बाद दोनों में विवाद होने लगा। पति महिला से मारपीट करने लगा। उसे एक बच्चा हुआ। इसके बाद भी पति की आदत में बदलाव नहीं आया। पांच वर्ष बाद एक और बेटा हुआ। पति ने मारपीट जारी रखी तो उसने गाजियाबाद के थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मारपीट में उसका कई गर्भपात हुआ।

    ससुरालियों भी पति के उत्पीड़न में साथ देने लगे। पति झांसी ले गया। वहां भी मारपीट की। इसमें उसकी पसली टूट गई। पति उसे मानसिक रोगी दिखा पागल घोषित करने का प्रयास करने लगा। दर्ज रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा। बच्चों संग वह किराए के मकान में रहने लगी। दो माह पहले पति ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने धमकी दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    शादी से किया इन्कार तो नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गए

    मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी दंपती ने बताया कि वह मूलरूप से जिला हापुड़ के रहने वाले है। कई वर्षो से वह लोग अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ यहां रह रहे है। आरोप है कि चार महीने पहले गांव के चार लोग उनके घर आए और बेटी का रिश्ता कराने की बात कही। उन लोगों ने बेटी की उम्र कम बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपित बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गए और गांव निवासी एक युवक को 4.50 लाख रुपये में बेच दिया। वह लोग बेटी को लेने पहुंचे तो मारपीट कर भगा दिया। पिछले चार महीने से वह लोग गांव के जिम्मेदार लोगों की पंचायत की, लेकिन उनकी बेटी वापस नहीं दी। थाना प्रभारी योगेश चंद्र का कहना है कि दंपती की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी