विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: लापरवाही के चलते अचानक झुके बिजली के पोल...घंटाघर पर मच गई भगदड़, टला बड़ा हादसा

By dileep patelEdited By: Nirmal Pareek
Published: Fri, 24 Feb 2023 10:25 PM (IST)

Meerut News नगर निगम पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की लापरवाही किसी भी दिन भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को इसकी ...और पढ़ें

लापरवाही के चलते अचानक झुके बिजली के पोल
लापरवाही के चलते अचानक झुके बिजली के पोल

जागरण संवाददाता, मेरठ : नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की लापरवाही किसी भी दिन भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को इसकी बानगी नजर आई। कोटला नाला ढकने के कार्य के दौरान अचानक बिजली पोल लाइन समेत झुक गए। इससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। वे दुकानें छोड़कर बाहर आ गए। सड़क से गुजर रहे लोग करंट उतरने के भय से सहम उठे। गनीमत रही कि बिजली लाइन नहीं टूटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आनन-फानन में लोगों की सूचना पर घंटाघर बिजली उपकेंद्र के बिजली अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ बिजली पोल सीधा करने का कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी छतरी पीर से किशनपुरा तक कोटला नाला ढकने का कार्य करा रहा है। कार्य शुरू करने से पहले सड़क किनारे की बिजली लाइन व पोल शिफ्टिंग का कार्य नहीं कराया गया है। जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। दरअसल, नाला ढकने के पहले खोदाई की जा रही है। इसी दौरान एसपी सिटी कार्यालय के पीछे कोटला नाले से सटे बिजली के पोल मशीन के झटके से एकाएक झुक गए। बिजली के तारों पर पोल लटक गए। अगर तार टूट जाते तो ये पोल सीधे सड़क पर आ जाते। यह शहर का सबसे अधिक भीड़ वाला क्षेत्र है। इसके बावजूद नाला ढकने के काम में लापरवाही बरती जा रही है।

धनराशि मिली, लेकिन शिफ्ट नहीं की बिजली लाइन

छतरी पीर से किशनपुरा तक नाले किनारे बड़ी संख्या में बिजली के पोल हैं और सात ट्रांसफार्मर मौजूद हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए नाला ढकने के बजट से करीब 1.40 करोड़ रुपये नगरीय विद्युत वितरण मंडल मेरठ को दिए गए हैं। लेकिन लाइन शिफ्ट नहीं की गई है। जबकि बिजली लाइन को कुछ स्थान पर अंडरग्राउंड करना है। कुछ पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने हैं।

विभागों के तर्क

दो महीने पहले नगरीय विद्युत वितरण मंडल मेरठ को 1.40 करोड़ रुपये बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का दिया जा चुका है। बिजली लाइन शिफ्ट बिजली विभाग को करनी है। छतरी पीर से घंटाघर तक नाला ढकने, सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण का कार्य जून तक पूरा हो पाएगा। कार्य के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।

- शैलेंद्र सारस्वत, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

बिजली पोल झुक गए थे। उन्हें ठीक करा दिया गया है। करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली लाइन शिफ्ट करने की धनराशि नाला ढकने का कार्य शुरू होने के बाद मिली है। जल्द शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा।

- मनोज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।