Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut: जिस्मफरोशी में एडवरटाइजिंग एजेंसी मालिक विकास भी आरोपित, जिन्हें मुहैया कराई जाती थीं लड़कियां उनके नाम...

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 02:29 PM (IST)

    Meerut News मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का राजफाश हुआ है। आरोपितों के मोबाइल से पुलिस को पुख्ता प्रमाण मिले हैं। कई ऐसे लोंगों के नाम भी उजागर हुए हैं जिन्हें लड़कियां मुहैया कराई जा रही थीं। इस मामले में एडवरटाइजिंग एजेंसी का मालिक विकास त्यागी भी आरोपित बनाया है।

    Hero Image
    मेरठ में पिछले एक साल से चल रहा था देह व्यापार (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। गढ़ रोड पर सम्राट हैवेंस होटल के सामने सम्राट शापिंग माल के प्रथम फ्लोर पर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी कराने के मामले में एडवटाइजिंग एजेंसी के स्वामी विकास त्यागी को भी आरोपित बनाया गया है। साथ ही पुलिस के नाम पर रकम वसूली करने वाले विपुल सिंंघल को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए तीन ग्राहक, रिसेप्शनिस्ट और पंजाब के राजवीर को जेल भेज दिया। पिछले एक साल से जिस्मफरोशी हो रही थी। आरोपितों के मोबाइल से पुख्ता प्रमाण पुलिस को मिले हैं। कई ऐसे लोेगों के नाम भी उजागर हुए हैं, जिन्हें लड़कियां मुहैया कराई जाती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगल पांडेय नगर के रहने वाले विकास त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शापिंग माल के अंदर प्रथम और तीसरे फ्लोर को खरीद रखा हैं। प्रथम फ्लोर को फिरोजपुर पंजाब के राजवीर को एक साल से किराए पर दिया हुआ हैं, जबकि तीसरे फ्लोर पर अपनी पाइनो कुलर्स एडवटाइजिंग एजेंसी का आफिस बना रखा हैं। राजवीर ने प्रथम फ्लोर पर अफ्फैबले कंप्यूटर सेंटर की आड में स्पा सेंटर चला रखा था। उसमें लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

    शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर आठ लड़कियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। तीन लड़कियां ब्रह्मपुरी, तीन लड़कियां टीपीनगर, एक लिसाड़ीगेट और एक लोहियानगर की रहने वाली हैं। परतापुर की रहने वाली रिसेप्शनिस्ट आसिया सवदेवा और सेंटर के मालिक राजवीर निवासी फिरोजपुर पंजाब ग्राहक मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी तालिब, शास्त्रीनगर के नवाजिश और जाकिर हुसैन कालोनी के माज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- मेरठ के कबाड़ी बाजार के कोठों पर होता रहा देह व्यापार, सोते रहे जिम्मेदार, नेपाल व बंगाल की लड़कियां लाई गईं

    सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि एडवटाइजिंग एजेंसी के स्वामी विकास त्यागी किराएदार राजवीर के साथ मिलकर जिस्मफरोशी करा रहे थे। इसलिए विकास त्यागी को भी मुकदमे में आरोपित बनाया है। साथ ही पुलिस के नाम से रकम वसूली करने वाले विपुल सिंंघल को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के मोबाइल से पुलिस को साक्ष्य मिले है। उनके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विकास त्यागी फरार हो चुका है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।