विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में युवक ने वाट्सअप पर आए एप के लिंक को किया डाउनलोड, तीन बैंक खातों से उड़ गए पौने अठारह लाख

Published: Thu, 28 Aug 2025 07:40 PM (IST)

Meerut News मेरठ की मोती प्रयाग कालोनी में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक के वाट्सअप पर ...और पढ़ें

अनजान एप डाउन लोड किया, खाते से निकल गए 17.75 लाख रुपये
अनजान एप डाउन लोड किया, खाते से निकल गए 17.75 लाख रुपये

HighLights

  1. मेरठ युवक के खाते से 17.75 लाख रुपये गायब
  2. एप डाउनलोड करने पर हैक हुआ मोबाइल फोन
  3. साइबर थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू

जागरण संवाददाता, मेरठ। एक युवक के वाट्सएप पर एक एप का लिंक डाला गया। युवक ने जैसे ही एप डाउन लोड किया, कुछ देर बाद साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर काल डायवर्ट कर ली। इसके बाद खाते से 17.75 लाख रुपये निकाल लिए। सुबह नोटिफिकेशन आने पर युवक को रुपये निकलने का पता चला। युवक ने संदिग्ध नंबर के खिलाफ थाना साइबर क्राइम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गढ़ रोड की मोती प्रयाग कालोनी निवासी वैभव गौड़ ने बताया कि उनके पंजाब नेशनल, स्टेट बैंक व उज्जवन स्माल फाइनेंस बैंक में तीन खाते हैं। बुधवार सुबह वह सोकर उठे तो उनके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आई थी। इसे चेक किया तो पता चला उसकी काल एक नंबर पर डायवर्ट की गई है। उसने तत्काल नोटिफिकेशन डिलीट की तो मोबाइल पर लगातार मैसेज आए। पता चला कि उनके तीनों खातों से 17.75 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

वैभव ने थाना साइबर क्राइम जाकर शिकायत की। वहां मोबाइल स्कैन किया गया तो पता चला उनके वाट्सएप पर आए एक लिंक को डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक किया गया। जांच में पता चला एक बिजनेस वाट्सग्रुप पर एक एप्लीकेशन किसी ने फारवर्ड की थी। उन्होंने वह एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली थी। साइबर थाना पुलिस ने वैभव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक को क्लिक करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- अनजान लिंक व OTP से रहें सावधान, व्यक्तिगत जानकारी न करें शेयर, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान, जानकारी को पढ़ें यह खबर

मैच हारने पर युवक पर बैट से हमला

संवाद सूत्र, दौराला (मेरठ): अख्तियारपुर गांव निवासी युवक ने गुरुवार को दौराला थाने पहुंचकर गांव के ही दो युवकों पर मैच हार जाने पर हमला करने का आरोप लगाया । हमले में युवक घायल हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी विशू ने बताया कि उन्होंने गांव की ही टीम से क्रिकेट मैच खेला था, जिसमें उनकी टीम जीत गई। आरोप है कि हार जाने के बाद दूसरी टीम के दो खिलाड़ियों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों ने उस पर बैट से हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया।