विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut : छात्रा को छांगुर गिरोह के सदस्य ने प्रेम जाल में फंसाया था, अब छह साल बाद परिवार को बरामदगी की आस

Published: Fri, 18 Jul 2025 02:03 PM (IST)

Meerut News बलरामपुर में मतांतरण का आरोपित जलालुद्दीन उर्फ छांगुर चर्चा में हैं। उसका गिरोह मेरठ और आसपास के जिलों ...और पढ़ें

छात्रा को छांगुर गिरोह के सदस्य ने प्रेम जाल में फंसाया था, सांकेतिक तस्वीर।
छात्रा को छांगुर गिरोह के सदस्य ने प्रेम जाल में फंसाया था, सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. छांगुर गिरोह में बदर अख्तर सिद्दीकी का नाम प्रकाश में आया
  2. गाजियाबाद में रहने वाली बड़ी बहन ने छात्रा की बरामदगी को लेकर दर्ज कराई शिकायत

संवाद सूत्र, जागरण, रोहटा (मेरठ)। बलरामपुर में हिंदू युवतियों का मतांतरण कराने के आरोपित जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के साथ-साथ मेरठ का बदर अख्तर सिद्दीकी भी इन दिनों सुखियों में हैं। मेरठ के किदवई नगर इस्लामाबाद निवासी बदर अख्तर ने छह साल पहले सरूरपुर की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर लिया था।

गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाली बड़ी बहन ने प्रशासनिक अफसरों से फिर शिकायत कर छात्रा की बरामदगी की मांग की है। इसके बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बदर अख्तर के चर्चा में आने के बाद परिवार को भी छह साल बाद बेटी की बरामदगी की आस जग गई है।

एयर होस्टेस की तैयारी कर रही थी छात्रा

सरूरपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी सात वर्ष पूर्व नोएडा में रहकर एयर होस्टेस की तैयारी कर रही थी। वहां पर बदर अख्तर सिद्दीकी से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि बदर ने छात्रा को प्रेम जाल मे फंसा लिया और उसे लेकर फरार हो गया। स्वजन की तरफ से मुकदमा होने के बाद पुलिस ने 2019 में छात्रा को बरामद कर लिया।

कोर्ट में छात्रा ने दिए आरोपित के पक्ष में बयान 

कोर्ट में छात्रा ने आरोपित के पक्ष में बयान दिए। परिवार का आरोप है कि छांगुर और बदर अख्तर ने छात्रा पर जादूटोना कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छात्रा को बदर के साथ भेज दिया था। उसके बाद परिवार ने तत्कालीन सिवालखास विधायक से लेकर सांसद तक से शिकायत की लेकिन कोई राहत न मिलने पर छात्रा के वापस आने की आस छोड़ दी थी।

हाल ही में छांगुर के मतांतरण का राजफाश होने व उसके गिरोह में बदर अख्तर सिद्दीकी का नाम प्रकाश में आने के बाद छात्रा की बड़ी बहन ने फिर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गाजियाबाद में रहती है।

उसने अपनी छोटी बहन को मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। वह भी अफसरों से मिलकर बेटी की बरामदगी की मांग करेंगे। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि गाजियाबाद में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। वहां की पुलिस ही इस पर काम कर रही है।