Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut: कई जिलों में मास्क पहनकर महिलाओं से लूट करने वाला शातिर नावेद गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 12:37 PM (IST)

    Meerut News मेरठ के लालकुर्ती में पुलिस मुठभेड़ में चेन लुटेरा नावेद उर्फ बबलू पकड़ा गया। मास्क पहनकर लूट करने वाला नावेद कई जिलों में चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया कुंडल नकदी और स्कूटी बरामद की है। नावेद पर लूट के 19 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह लोहियानगर थाने से भी वांछित था।

    Hero Image
    लालकुर्ती में मुठभेड़ में पकड़ा चेन लुटेरा (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में महिलाओं के कुंडल व चेन लुटने वाले शातिर नावेद उर्फ बबलू को लालकुर्ती थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पहचान छिपाने को मास्क पहनकर लूट करने वाले नावेद मेरठ जोन के जाकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने नावेद से लूटा गया एक कुंडल, 45 सौ रुपये नकद व लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। नावेद ने 13 अगस्त को जादूगर चौराहे पर पति संग जा रही महिला के कुंडल लूटे थे। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लूट का विरोध करने पर दी थी गोली मारने की धमकी

    एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को ब्रह्मपुरी के शिवशक्तिनगर निवासी शिवकुमार पत्नी सुशीला संग बाइक से घर आ रहे थे।शाम पांच बजे जादूगर चौराहे पर स्कूटी सवार बदमाश ने सुशीला का कुंडल लूट लिया। विरोध करने पर शिवकुमार को गोली मारने की धमकी दी थी। शिवकुमार ने थाना लालकुर्ती पर कुंडल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    उन्होंने बताया, सीसीटीवी फुटेज के बाद जांच पड़ताल में पता चला घटना में नावेद उर्फ बबलू पुत्र शबी निवासी जाकिर कालोनी शामिल है। बुधवार रात पता चला वह फिर किसी घटना को अंजाम देने को माल रोड के पास मौजूद है। लालकुर्ती पुलिस ने घेराबंदी की।

    जीरो माइल्स से माल रोड जाने वाले मार्ग पर वीरजी चाप के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नावेद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नावेद के पास से लूट में प्रयुक्त स्कूटी, तमंचा, एक कुंडल व नकदी बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया, नावेद शातिर लुटेरा है।

    19 से ज्यादा लूट व अन्य संगीन धाराओं के मामले हैं दर्ज

    उस पर 19 से ज्यादा लूट व अन्य संगीन धाराओं के मामले दर्ज हैं। वह शहर में स्कूटी से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। लोहियानगर थाने से भी यह लूट के मामले में वांछित है। हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के अलावा कई जिलों में भी जाकर वह चेन लूट व कुंडल लूट करता था।