Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut : दो पक्षों में म्यूजिक सिस्टम बजवाने को लेकर कंप्टीशन, फिर फायरिंग, मची भगदड़, 22B रिसोर्ट का मामला

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 01:08 PM (IST)

    Meerut News मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में स्थित 22बी रिसोर्ट में दो पक्षों में जन्मदिन पार्टियों के बीच संगीत सिस्टम बजाने को लेकर विवाद हो गया। तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिससे रिसोर्ट में भगदड़ मच गई।

    Hero Image
    दो पक्षों में म्यूजिक सिस्टम बजवाने को लेकर कंप्टीशन, फिर फायरिंग

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लालकुर्ती के छावनी क्षेत्र में 22बी रिर्सोट के अंदर बुधवार रात दो जन्मदिवस पार्टी में म्यूजिक सिस्टम का कंप्टीशन हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे से दोनों तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजवाने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में आवाज कम करने को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फायरिंग से रेस्टोरेंट में बैठे अन्य ग्राहक भी दहशत में आ गए। कई लोग बचने के लिए रिर्सोट से स्वजन के साथ बाहर भाग भागे। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने होटल मैनेजर की तरफ से मुकदमा दर्ज कर फायरिंग करने वाले आरोपित को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ीगेट के प्रहलाद नगर निवासी अभी बजाज और वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी दमनजीत जन्मदिवस पार्टी मनाने के लिए बुधवार रात छावनी क्षेत्र के 22बी रिसोर्ट में पहुंचे थे।

    अभी बजाज की पार्टी में करीब आठ साथी थे, जबकि दमनजीत की पार्टी में 15 युवक शामिल थे। बुधवार करीब रात 11 बजे दोनों पार्टी में म्यूजिक सिस्टम बज रहा था। दोनों ही पक्ष एक दूसरे से ज्यादा आवाज में गीत बजा रहे थे। उसके बाद दोनों पक्षों में तेज आवाज म्यूजिक बजाने पर कंप्टीशन हो गया।

    देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। अभी बजाज पक्ष की तरफ से पुनीत आहूजा निवासी प्रहलादनगर और दमनजीत की तरफ से पल्लवपुरम स्थित आनंद निकेतन निवासी वंश अरोड़ा में मारपीट हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों के युवक भिड़ गए।

    रिसोर्ट के अंदर एक दूसरे पर कुर्सी फेंकी गईं। टेबल तक पलट दी गईं। इसी बीच पुनीत आहूजा ने अवैध पिस्टल से रिसोर्ट के अंदर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में के साथ रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोगों में भी भगदड़ मच गई।

    अफरातफरी के बीच होटल के मैनेजर ने विष्णु कुमार यादव पुत्र राजनारायण यादव निवासी शास्त्रीनगर ने यूपी-112 पर काल कर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाला पुनीत आहूजा मौके से खिसक गया।

    उसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की तरफ से तहरीर दी है। पुलिस ने मैनेजर विष्णु यादव की तरफ से तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ जानेलवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार को शाम के साढ़े तीन बजे गुरुकुल मैरिज होम के गेट से पुनीत आहूजा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद किया है।

    हैरत की बात है कि 22 बी रिसोर्ट थाने से 500 मीटर दूर स्थित है। फिर भी पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम 10 बजे के बाद बंद नहीं कराया। न ही पुलिस को रिसोर्ट की तरफ से म्यूजिक सिस्टम देर रात तक बजने की जानकारी दी गई। ऐसे में रिसोर्ट संचालक पर भी देर रात तक म्यूजिक सिस्टम बजाने पर कार्रवाई बनती है। सीओ का कहना है कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।