Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut: भाकियू की तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में हजारों किसान शामिल, अधिकारियों से बात करने के मुद्दे पर कही बड़ी बात

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 04:39 PM (IST)

    Meerut News मेरठ में भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नरी का घेराव किया। किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली जिससे कमिश्नरी चौराहा पूरी तरह भर गया। स्मार्ट मीटर का विरोध गन्ना भुगतान एमडीए के लाल निशान और तहसील में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए गए। गौरव टिकैत भी पंचायत में शामिल हुए।

    Hero Image
    मेरठ में मेरठ भारतीय किसान यूनियन की तिरंगा यात्रा के शामिल किसान

    जागरण संवाददाता, मेरठ। समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की पंचायत और कमिश्नरी घेराव में बड़ी संख्या में किसान तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाल कर पहुंचे। किसानों के कई सौ ट्रैक्टर से पूरा कमिश्नरी चौराहा और यहां आने वाले सारे रास्ते भर गए। इसके बाद पैदल चलने तक की जगह नहीं बची। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि पहले पंचायत में समस्याओं पर चर्चा करेंगे फिर जिम्मेदार अधिकारियों से बात करेंगे। समाधान नहीं होने पर आंदोलन हो धरने में बदल दिया जाएगा।

    स्मार्ट मीटर का विरोध, चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, एमडीए द्वारा पूरे जिले में लगाये गए लाल निशान, तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने कमिशनरी घेराव और तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने की घोषणा की थी।

    इस प्रदर्शन के लिए संगठन के पदाधिकारी पिछले कई दिन से प्रचार प्रसार में जुटे थे। आज सुबह से ही गांवों से तिरंगा लगाकर ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान कमिश्नरी के लिए निकल पड़े। पूरे जिले से प्रत्येक रास्ते पर किसानों के ट्रेक्टरों का काफिला गुजरकर मेरठ पहुंचा। दोपहर लगभग 12 बजे तक कमिश्नरी चौराहा और चौराहे तक आने वाले सारे रास्ते किसानों के ट्रेक्टरों से भर गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उनसे भिड़ गए। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने पहुंचकर स्थिति संभाली। दोपहर दो बजे पंचायत शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान रामपाल शर्मा किनोनी ने की। पंचायत में गौरव टिकैत भी पहुंचे।