Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में ऑटो चालक को गाेली मारने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 05:52 PM (IST)

    मेरठ के किला परीक्षितगढ़ रोड पर ऑटो चालक सादिक को गोली मारने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जान मोहम्मद उर्फ जानू के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। सादिक को 5 अगस्त को रुकनपुर भट्ठे के पास गोली मारी गई थी जब उसने ऑटो रोकने से इनकार कर दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    ऑटो चालक को गाेली मारने वाला एक बदमाश गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। किला परीक्षितगढ़ रोड पर रुकनपुर भट्ठे के पास आटो चालक को गोली मारने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

    भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी सादिक पुत्र शाहिद आटो चलाता है। पांच अगस्त को सादिक जेल चुंगी से सवारी लेकर गांव नंगलाशाहू छोड़ने गया था। वहां से वापस आते समय सादिक जब रुकनपुर भट्ठे के पास पहुंचा तो चार-पांच बदमाशों ने उसे आटो रोकने का इशारा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सादिक ने आटो रोकने की बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी थी। जिसके चलते एक बदमाश ने पीछे से गोली चला दी थी, जो सादिक के कंधे में धंस गई थी। खून से लथपथ सादिक भावनपुर थाने में पहुंचा था। पुलिस ने उसे गंभीर हालात में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया था।

    रविवार को पुलिस ने जेई पुलिया से एक बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोरना को गिरफ्तार किया है। जानू की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।