दिल्ली में डकैती डालकर मेरठ के पंचगांव में कुख्यात योगेश भदौड़ा के भांजे के घर छिपे थे दो बदमाश, गिरफ्तार
Meerut News दिल्ली के वसंत कुंज में एसकेएन नेचुरल गैस के सीईओ करण चोपड़ा के फार्म हाउस पर कर्मचारी ने ही 30 लाख की डकैती करवाई। दिल्ली पुलिस ने मेरठ के जानी क्षेत्र के पंचगांव से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। डकैती के बाद बदमाश योगेश भदौड़ा के भांजे अंकित के घर छिपे थे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली के वसंत कुंज दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित घिटोरनी में एसकेएन नेचुरल गैस (हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड) के सीईओ करण चोपड़ा के फार्म हाउस पर कर्मचारी ने ही 30 लाख की डकैती डलवाई थी। दिल्ली पुलिस ने जानी क्षेत्र के पंचगांव से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। डकैती डालने के बाद दोनों ही बदमाश पंचगांव में कुख्यात योगेश भदौड़ा के भांजे अंकित के घर पर छिपे हुए थे।
गत माह सीईओ करण चोपड़ा के फार्म हाउस पर हथियारबंद बदमाशों ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर फार्म हाउस में घुस गए थे। उस समय करण चौपड़ा फार्म हाउस पर अकेले थे। उनके माता-पिता कनाड़ा गए हुए थे। बदमाशों ने करण चौपड़ा को पिस्टल दिखाकर नकदी व जेवरात लूट कर ले गए, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई थी।
वारदात को 16 बदमाशों ने अंजाम दिया
वारदात को 16 बदमाशों ने अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने राजफाश किया कि करण चौपड़ा के कर्मचारी ने ही डकैती डलवाई थी। वारदात में बुलंदशहर के गुलावठी के देवेंद्र गांधी और माछरा निवासी अरविंद त्यागी भी मौजूद थे। दिल्ली पुलिस को पता चला कि देवेंद्र और अरविंद को जेल में बंद योगेश भदौड़ा के भांजे अंकित ने पंचगांव ने शरण दी हुई है। स्थानीय एसटीएफ की मदद से दिल्ली पुलिस ने अरविंद और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और दिल्ली ले गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।