विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ वालों के लिए खुशखबरी: MDA लाया सस्ते प्लॉट और फ्लैट, शुरू होने वाला है इनका रजिस्ट्रेशन; पूरी डिटेल...

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 02 Nov 2026 05:22 PM (IST)

Meerut News: मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) अपनी पांच आवासीय योजनाओं में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए सस्ते प्लॉट और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मेडा की पांच आवासीय योजनाओं में पंजीकरण बुधवार से शुरू।

  2. ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए सस्ते प्लॉट, फ्लैट उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अगर आप मेरठ विकास प्राधिकरण (Meerut Development Authority) की आवासीय योजनाओं में लकी ड्राॅ वाली पद्धति से सस्ते दर के प्लाट व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो उसका इंतजार अब समाप्त हो चुका है। बुधवार से इसके लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

मेडा ने अपनी पांच आवासीय योजनाओं में 27 ईडब्ल्यूएस और 59 एलआइजी प्लाॅट, भवन और फ्लैट के लिए पंजीकरण शुरू किया है। चार नवंबर से तीन दिसंबर तक पंजीकरण चलेगा, उसके बाद सार्वजनिक रूप से लकी ड्रा निकाला जाएगा। मेडा इसका आवंटन जहां है, जैसा है के आधार पर करेगा यानी कोई फ्लैट या भवन क्षतिग्रस्त है तो उसी स्थिति में उसे खरीदना पड़ेगा।

ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत श्रद्धापुरी फेस-वन में 14 प्लाॅट, लोहिया नगर में नौ प्लाॅट, श्रद्धापुरी फेस-टू में एक भवन व गंगानगर में तीन फ्लैट हैं। एलआइजी के अंतर्गत गंगानगर में दो प्लाट व एक भवन, श्रद्धापुरी फेस टू में चार फ्लैट,सैनिक विहार में दो भवन, शताब्दीनगर में 24 प्लाट, पल्लवपुरम में दो प्लाॅट, लोहियानगर में 24 प्लाॅट हैं।

ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की सालाना आय अधिकतम तीन लाख रुपये मानी जाती है। वहीं एलआइजी यानी निम्न आय वर्ग के परिवार की सालाना आय तीन लाख से छह लाख रुपये के बीच मानी जाती है। गौरतलब है कि दो साल पहले भी ईडब्ल्यूएस व एलआइजी के प्लाट आवंटित किए गए थे। हालांकि तब उसमें भवन व फ्लैट शामिल नहीं थे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 11 स्थानों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, स्लाे और फास्ट चार्जिंग के रेट तय; दो माह में मिलने लगेगी सुविधा

सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में मेरठ नगर निगम को दूसरा स्थान

मेरठ : सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज के कार्यों में 98.7 प्रतिशत प्रगति दर्ज कर मेरठ नगर निगम ने प्रदेश के 16 शहरों में दूसरा स्थान हासिल किया है। फेज-1 के तहत गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे तक 2.15 किमी लंबी गढ़ रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस फेज में 99.3 प्रतिशत प्रगति के साथ गाजियाबाद पहले और 98.5 प्रतिशत के साथ सहारनपुर तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आवास के पास हुई चोरी के मामले में मुंबई पुलिस का मेरठ में छापा, चार आरोपित हिरासत में

मुरादाबाद, प्रयागराज और अयोध्या का प्रदर्शन कमजोर रहा। वहीं, योजना के दूसरे फेज के कार्यों में 17 शहरों के बीच मेरठ 66.4 प्रतिशत प्रगति के साथ तीसरे स्थान पर है। 84 प्रतिशत प्रगति के साथ वाराणसी पहले और 69.4 प्रतिशत के साथ अलीगढ़ दूसरे स्थान पर है। इस फेज में वेस्टर्न कचहरी रोड, रंगोली मंडप रोड, सर्किट हाउस से कमिश्नर आवास रोड और शारदा रोड का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें- यहां रोज रेलवे ट्रैक पर लगती है 'पंचायत', एक साल में 23 लोगों की जा चुकी जान; इसके बाद भी नहीं ले रहे सबक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।