महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आवास के पास हुई चोरी के मामले में मुंबई पुलिस का मेरठ में छापा, चार आरोपित हिरासत में
Meerut News: मुंबई पुलिस ने मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
मुंबई में मुख्यमंत्री के मालाबार हिल आवास के पास मोबाइल टावर से चुराया था कार्ड।
सीसीटीवी में कैद हुए थे आरोपित, मोबाइल लोकेशन से मेरठ पहुंची मुंबई पुलिस।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रविवार शाम लिसाड़ी गेट में छापेमारी की। यहां अहमदनगर गली नंबर 12 से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया, लेकिन लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और मुंबई पुलिस के चेतावनी देने पर लोग शांत हुए।
मुंबई के मालाबार हिल थाना पुलिस के एसआइ ने बताया कि आरोपितों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के पास स्थित एक मोबाइल टावर से अजना कार्ड चुराया था। सीसीटीवी से आरोपितों की पहचान हुई है। पुलिस चारों आरोपितों को अपने साथ ले गई।
रविवार सुबह मुंबई के मालाबार हिल थाना पुलिस थाना लिसाड़ी गेट पहुंची। मुंबई पुलिस के एसआइ पीआर मोदय ने बताया कि लिसाड़ी गेट के अहमद नगर गली न. 12 निवासी सलीम, इमरान, फरदीन व मुस्तफा ने सीएम आवास के पास स्थित एक मोबाइल टावर से अजना कार्ड चुराए है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से चारों आरोपित चोरी करते नजर आए।
बाद में जांच की तो उनके मोबाइल नंबर ट्रेस हुआ। इसके आधार पर मुंबई पुलिस लिसाड़ी गेट पहुंची। आमद दर्ज कराने के बाद पिलाेखड़ी चौकी पुलिस संग मुंबई पुलिस ने अहमदनगर में छापा मारा और चारों आरोपितों को दबोच लिया।
पुलिस कार्रवाई का स्वजन व अन्य लोगों ने विरोध किया। पुलिस की सख्ती के बाद वह शांत हो गए। मुंबई पुलिस चारों को लेकर चौकी पर पहुंची। इसके बाद जरूरी औपचारिकता पूर्ण कर मुंबई पुलिस चारों को अपने साथ ले गई।
महिला से चेन लूट के आरोपितों की तलाश में लगी पुलिस की पांच टीम
मेरठ : आजाद समाज पार्टी (आसपा) के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनमोल मलिक की मां बबीता मलिक शनिवार दोपहर में अपनी छह वर्षीय पोती को स्कूल से लेकर पैदल ही घर जा रही थीं। जब वह घर के पास पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने बबीता मलिक के गले से चेन झपट ली। इसके बाद बदमाशों ने उनके कुंडल भी खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
शोर-शराबा होेने पर बदमाश मवाना की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी है। टीम मवाना रोड समेत आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाल चुकी है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा। इसके बाद घटना का राजफाश किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।