Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकसित कृषि अभियान के लिए गांव-गांव जाएं शिक्षक, शोधार्थी और विज्ञानी : राज्यपाल

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 01:58 PM (IST)

    Meerut News राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विकास के लिए विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शोधार्थियों को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में छात्राओं ने स्वर्ण पदकों में बाजी मारी और विभिन्न विषयों में 583 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। यह अभियान 3 से 18 अक्टूबर तक चलेगा।

    Hero Image
    सरदार वल्लभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मेडल देने के बाद छात्रों के साथ राज्यपाल व कृषि मंत्री। जागरण

    जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, शोधार्थियों और विज्ञानियों को विकसित कृषि अभियान के अंतर्गत घरों से निकलकर गांव-गांव तक पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह देशव्यापी अभियान तीन से 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक, वैज्ञानिक स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों का भाग लेना अनिवार्य है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर टीम बनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर टीम को तीन गांवों तक पहुंचना है। उन गांव में पहुंचकर शोधार्थी व विज्ञानी किसानों को कृषि के क्षेत्र में हुईं शोध उपलब्धियां और वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनका इस्तेमाल खेती में करने के बारे में जागरूक करेंगे। इसके साथ ही भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे और उन्हें उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए उसके रास्ते भी बताएंगे।

    राज्यपाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी जरूरी है। इसीलिए महिलाओं को विशेष तौर पर जागरूक करने के लिए अलग से सम्मेलन किया जाएगा और उसमें ड्रोन दीदी सहित सॉइल टेस्टिंग जैसी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि वह किस तरह खुद से मिट्टी की जांच कर उसके लिए जरूरी उपाय कर सकते हैं।

    राज्यपाल ने गिनाई विश्वविद्यालय की कमियां, मिलकर काम करने पर दिया जोर

    राजपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि वह पिछले छह महीने से जिन विश्वविद्यालय में जा रही हैं, वहां उनके साथ एक टीम भी पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं। वह टीम विश्वविद्यालय में व्याप्त सुविधाओं और सुविधाओं को देखती है। कृषि विश्वविद्यालय के बारे में उन्होंने बताया कि यहां तीन छात्रावास में मेस नहीं है। कई सामूहिक स्थलों पर सफाई नहीं रहती। स्टाफ के कई ब्लाक बंद पड़े हैं, जिन्हें खोलना चाहिए। वह विश्वविद्यालय की टीम के साथ इसकी समीक्षा भी करेंगी। कुलपति ने सभी विद्यार्थियों शिक्षकों से मिलकर विश्वविद्यालय के भवनों पर उगी घास सहित अन्य सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उम्र अभी कम है इसलिए उन्हें बढ़ चढ़कर काम करना चाहिए। केवल सरकारी नौकरी पाने के लिए ही कोशिश में नहीं रहना चाहिए।

    बेटियों ने मारी बाजी, 13 छात्राएं और 08 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षा समारोह में इस बार भी स्वर्ण पदकों में बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 26 पदक दिए गए। इनमें 13 मेडल छात्राओं और 08 पदक छात्रों को मिले हैं। साथ ही अलग-अलग विषयों के 583 विद्यार्थियों को डिग्री मिली। कुलपति प्रो. केके सिंह के समारोह की अध्यक्ष कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया।

    इन छात्रों को मिला स्वर्ण पदक

        छात्र             जिला           विषय       पदक

    1. अनुराग पटेल शाहजहांपुर बीवीएससी कुलाधिपति स्वर्ण पदक/कुलपति स्वर्ण पदक

    2. अंकित कौशिक गाजियाबाद बीबीएससी कुलपति रजत पदक

    3. श्रेया मिश्रा इटावा बीबीएससी कुलपति कांस्य पदक

    4. रुचि कुमारी बरेली बीएससी आनर्स कृषि कुलपति स्वर्ण पदक

    5. रश्मि सिंह शिवपुर बीएससी आनर्स कृषि कुलपति रजत पदक

    6. इशिता तोमर शास्त्रीनगर मेरठ बीएससी आनर्स कृषि कुलपति कांस्य पदक

    7. अर्शिया शर्मा गाजियाबाद बीएससी आनर्स उद्यान कुलपति स्वर्ण पदक/जावित्री देवी मैमोरियल स्वर्ण पदक

    8. सचिन यादव भदौही बीएससी आनर्स उद्यान कुलपति रजत पदक

    9. स्वप्निल गुप्ता खुशहालपुर बीएससी आनर्स उद्यान कुलपति कांस्य पदक

    10. अदिति त्रिवेदी मेरठ बीटेक कृषि अभियंत्रिकी कुलपति स्वर्ण पदक/ठा. शशि पाल सिंह मैमोरियल स्वर्ण पदक

    11. सत्यम तिवारी इलाहाबाद बीटेक कृषि अभियंत्रिकी कुलपति रजत पदक

    12. रवि यादव सुल्तानपुर बीटेक कृषि अभियंत्रिकी कुलपति कांस्य पदक

    13. हर्षिता सिंह लखनऊ बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कुलपति स्वर्ण पदक

    14. योग्या सिंह मेरठ बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कुलपति रजत पदक

    15. कीर्ति सिंह देवरिया बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कुलपति कांस्य पदक

    16. रेशू राजपूत कचवा कालन बीटेक दुग्ध अभियंत्रिकी कुलपति स्वर्ण पदक/प्रो. शमशेर स्वर्ण पदक

    17. पंकज कुमार हापुड़ बीटेक दुग्ध अभियंत्रिकी कुलपति रजत पदक

    18. निधि राजपूत बिजनौर बीटेक दुग्ध अभितयंत्रिकी कुलपति कांस्य पदक

    19. सुमित दुबे कानपुर बीटेक खाद्य अभियंत्रिकी कुलपति स्वर्ण पदक/सरिता मैमोरियल स्वर्ण पदक

    20. खुशी त्यागी गाजियाबाद बीटेक खाद्य अभियांत्रिकी कुलपति रजत पदक

    21. सिदरा जमीर कानपुर बीटेक खाद्य अभियांत्रिकी कुलपति कांस्य पदक

    दीक्षा समारोह में दो गई डिग्री

        विषय       डिग्री               संख्या

    1. बीएससी आनर्स एग्रीकल्चर 111

    2. बीएससी आनर्स होर्टिकल्चर 31

    3. बीटैक बायोटैक्नोलाजी 97

    4. बीटैक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 26

    5. बीटैक फूड टेक्नोलाजी 35

    6. बीटैक डेयरी टेक्नोलाजी 21

    7. बीवी साइंस एंड एएच 79

    8. डिग्री प्रोग्राम मास्टर्स 131

    9. डिग्री प्रोग्राम पीएचडी 52