विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire In Car: मेरठ में चलती सैंट्रो कार में लगी आग, महिला समेत चार लोग जिंदा जले, हादसे का दृश्य देखकर कांप गए सभी

Published: Mon, 03 Jun 2024 07:31 AM (IST)

Meerut Car Fire News Update सिसौला खुर्द कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए हादसे का मंजर बेहद खौफनाक था। हादसे के ...और पढ़ें

Meerut News: आग की लपटों में घिरे लोग, तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम
Meerut News: आग की लपटों में घिरे लोग, तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम

HighLights

  1. कार के अंदर काफी देर तक किया संघर्ष, धुएं में घूट गया दम
  2. वायरिंग शार्ट होने की वजह से कार खिड़की हो गई थी लाक

जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर भोला झाल के समीप चलती सैंट्रो कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सभी के कंकाल सीट से चिपके हुए मिले। फोरेंसिंक जांच में एक शव महिला का होना बताया जा रहा है। कार दिल्ली नंबर की है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद करीब तीन घंटे कांवड़ मार्ग बंद कर दिया गया था। देर रात यातायात सुचारु किया गया।

जानी थाना क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सैंट्रो कार में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग का गोला बनी कार को चालक ने विपरीत दिशा में रोक दिया, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए और सभी की जलकर मौत हो गई। आगे की सीट पर बैठा युवक भी पीछे की सीट पर चला गया था। आगे की सीट पर सिर्फ चालक था। पिछली सीट पर तीन लोग बैठे थे, जिनमें एक महिला थी। चारों के शव कंकाल बन चुके थे। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: एक बार फिर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ ने बिगाड़े हालात, भीषण गर्मी में उमड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु

मृतकों की पहचान में जुटे अधिकारी

कार का नंबर डीएल4 सीएपी 4792 है, जो दिल्ली के प्रह्लादपुर निवासी सोहनलाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारी दिल्ली पुलिस के अफसरों से संपर्क कर मृतकों की पहचान करने में जुटे हैं। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कार की वायरिंग शार्ट होने से आग लगी है।

वायरिंग जलने से ही खिड़की लाक हुई है। सीएनजी किट होने के कारण चंद मिनट में कार आग का गोला बन गई और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। बाइक सवार कहां चला गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय कार में भीषण आग लगी थी उसी समय एक बाइक सवार वहां से गुजरा। उसने बाइक रोकी और कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भी कार सवारों को नहीं बचा पाया। कार से बाइक 50 गज की दूरी पर मिली है।

बाइक की टक्कर के बाद आग लगने का अनुमान

पुलिस मान रही है कि युवक भी आग में झुलसा होगा। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कार और बाइक की टक्कर होने के बाद कार में आग लगी हो। बाइक के नंबर यूपी14ईएच 5035 के आधार पर वह गाजियाबाद के निस्तौली निवासी विपुल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस का कहना है कि उसने यह बाइक किसी खानपुर के अंकुर के को दे रखी थी। पुलिस खानपुर के अंकुर की जानकारी जुटा रही है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि सैंट्रो कार दिल्ली नंबर की है इसलिए वहां के पुलिस अफसरों से संपर्क कर म़ृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

खिड़की नहीं खुल सकी

खिड़की नहीं खुलने पर उसने भी पीछे की सीट पर ही दम तोड़ दिया। सीएफओ का कहना है कि मौके पर देखकर लग रहा है कि कार के अंदर धुंए से उनका दम घुट गया। उसके बाद वह निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

ये भी पढ़ेंः Agra Accident: भीषण हादसे में पिता के साथ दो बच्चों की मौत, दिल्ली से मैनपुरी जा रहे ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

कब क्या हुआ

8:30 बजे, कार में लगी आग 8: 50 बजे, भोला झाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची 9:10 बजे, दमकल की गाड़ी 9:20 बजे, जानी पुल से झाल पुल के बीच का रास्ता किया बंद 9:40 बजे, एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे 10:00 बजे, डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे 10:00 बजे, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची 11:15 बजे, कार से शवों को बाहर निकाला गया। 12:15 बजे, खोला गया रास्ता