मेरठ की पाश कालोनी साकेत में स्वजन को बंधक बनाकर लूटपाट, 25 तोले सोने के जेवर ले गए बदमाश
Loot In Saket Meerut मेरठ के साकेत में रविवार की रात को बदमाशों ने स्वजन को बाथरूम में किया बंद और 25 तोले सोने के जेवर ले गए। सूचना पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची। देररात बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में भी मचा हड़कंप।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ शहर की पाश कालोनी साकेत में बदमाशों ने स्वजन को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। 25 तोले सोने के जेवर, नकदी और करीब एक किलो चांरी के सिक्के-बर्तन ले गए। सूचना पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक, डाग स्क्वायड और सीओ भी पहुंच गए थे।
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत ए-213 निवासी वीरेंद्र पाल सिंह का भारत टूरिस्ट बस सर्विस के नाम से ट्रैवल्स का काम है। रविवार रात वह पत्नी आशा और भाभी विजय लक्ष्मी के साथ घर में थे। करीब साढ़े आठ बजे नकाबपोश दो बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। उन्होंने खिड़की में अंजान लोगों को देखकर दरवाजा नहीं खोला। बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और तीनों को बंधक बना लिया। अलमारियों की चाबी नहीं देने पर तीनों को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी तोड़कर 25 तोले सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी का सामान, 80 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान ले गए।
कंट्रोल रूम को दी सूचना
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित बाथरूम के दूसरे दरवाजे से बाहर निकले और बेटे मानिक को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में मानिक घर पहुंच गए और कंट्रोल रूम को फोन किया। कुछ ही देर में सीओ देवेश सिंह, थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड भी पहुंच गया। देर रात पीड़ित ने तहरीर दे दी थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
सराफा कारीगर के घर पर लाखों की चोरी
मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सूर्य पुरम शास्त्री कालोनी निवासी सराफा कारीगर अमित वर्मा के घर लाखों रूपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चार लाख की नकदी, सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची और जानकारी की। घर के पास लगे एक सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हो गए है। फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। उन्होंने बताया कि स्वजन संग शुक्रवार को दिल्ली गए थे। रविवार सुबह पांच बजे पड़ोसी ने सूचना दी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।