International Yoga Day: राजनीति में अच्छे लोगों का होगा चयन...योग को अपने जीवन में अपनाएं, जयंत चौधरी ने योग दिवस पर दी नसीहत
विश्व योग दिवस पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बताया कि टिकट लेने के दौरान अबकी बार यह भी देखा जाएगा, कि वह कितने फिट है।

सरधना कस्बे के एतिहासिक चर्च में विश्व योग दिवस पर योग करते केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना कस्बे के एतिहासिक चर्च में विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने योगाभ्यास करने के बाद लोगों को कहा कि योग को अपने जीवन में पूरी तरह से अपनाए।
चर्च परिसर में तय समय से शनिवार सुबह डेढ़ घंटा देरी से कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने अन्य साधकों के साथ कई प्रकार के योगाभ्यास किए।
जीवन में योग को पूरी तरह से अपनाना चाहिए
जयंत ने बताया कि आज के समय में लोगों को योग को अपने जीवन में पूरी तरह से अपनाना चाहिए। बताया कि विश्व योग दिवस पर पूरा समाज एकत्र हुआ है। ओम की ध्वनि से जो कुरीतियां और पाप है, वह भी बाहर निकल जाती है। इस दौरान योग का अभ्यास भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सुनील राघव, क्षेत्रिय प्रधान रामकिशोर गर्ग, अरुण व अनिता शर्मा सहित अन्यों ने करवाया।
चर्च प्रबंधक व फादर वलेरियन पिंटो ने मुख्य अतिथि को माता मरियम की किताब व प्रतीक चिह्न दिया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम दीक्षा जोशी, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा व सीओ संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
योग करने की पदाधिकारियों को भी दी नसीहत
विश्व योग दिवस पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बताया कि टिकट लेने के दौरान अबकी बार यह भी देखा जाएगा, कि वह कितने फिट है। उन्होंने कहा कि योग करें और स्वस्थ्य रहे। क्योंकि राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत है। अगर स्वास्थ्य सही है तो विचार भी अच्छे हैं। वहीं, विश्व योग दिवस पर थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य पर बताया कि विश्व में जो युद्ध हो रहे है। वह बेवजह है। यह थीम पूरे विश्व में शांति और सद्भाव का संदेश देता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।