बालों में कलर कराना महिला को पड़ा भारी: भड़के पति और ससुरालियों ने चाकू से बाल काटे, गला दबाया और तेजाब की डालने दी धमकी
Meerut News: मेरठ में पति और ससुराल वालों ने बालों में कलर कराने से नाराज होकर महिला के बाल काट दिए। उन्होंने गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया और तेजाब डालने की धमकी भी दी।

लिसाड़ी गेट थाने के सामने अपने कटे हुए बाल दिखाती पीड़िता। जागरण
HighLights
पति ने बालों में कलर कराने पर पत्नी के बाल काटे।
ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया।
पीड़िता ने कटे बाल लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, मेरठ। बालों में कलर कराने से नाराज पति ने स्वजन संग मारपीट कर पत्नी की बाल काट दिए। आरोपितों ने गला घोंटकर महिला की हत्या का प्रयास किया और किसी को बताने पर तेजाब डालने की धमकी दी। शनिवार को पीड़िता अपने कटे हुए बाल लेकर थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले मुहल्ले में ही रहने वाले युवक संग हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ व देवर उसे परेशान करने लगे थे।
शुक्रवार को उसने अपने बालों में कलर करा लिया। कलर कराने के बाद वह घर पहुंची तो उक्त चारों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने चाकू से उसके बाल काट दिए और किसी को बताने पर तेजाब डालने की धमकी दी।
इसी बीच शाेर-शराबा सुनकर किसी ने कंट्रोल रूप को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे बचाया। शनिवार को पीड़िता अपने कटे हुए बालों को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी विशाल कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'SO साहब, छत से हो रहा पथराव'..., वायरल वीडियो में दिखा सच, लेकिन मेरठ पुलिस के एक्शन लेने में देरी पर उठे सवाल
लोहे के कड़ों से हमला करने का आरोप, चार युवकों पर मुकदमा
दौराला : बडकली गांव में मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित नीटू ने शिकायत में बताया कि आठ नवंबर को गांव के अंकुर, बिट्टू, उज्ज्वल और कंवरपाल ने उससे मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने हाथों में लोहे के कड़े पहन रखे थे, जिनसे हमला करने पर उसे चोटें आईं। पीड़ित ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।