विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल पुराने 1500 रुपये रिश्वत के मामले में कानूनगो को 3 साल की सजा, कोर्ट ने 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Nov 2026 02:11 PM (IST)

मेरठ में अपर जिला जज भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट ने 20 साल पुराने रिश्वत मामले में कानूनगो को तीन साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सरकारी वकील ने न्यायालय में सात गवाह पेश किए।

  2. अपर जिला जज भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट ने सुनाई सजा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अपर जिला जज भ्रष्टाचार निवारण रीमा मल्होत्रा ने 20 वर्ष पुराने मामले में रिश्वत लेने के आरोपित कानूनगो राजपाल निवासी मुहल्ला दयानंद शामली को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

सरकारी वकील संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार सतर्कता विभाग की इंस्पेक्टर उर्मिला ने 22 फरवरी 2006 को बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि वीर सिंह की शिकायत पर आरोपित कानूनगो राजपाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

वीर सिंह की शिकायत थी कि उनकी मां रामकटोरी के नाम पांच बीघा जमीन है। जमीन में पहुंचने वाली नाली को सतवीर व रामपाल ने काटकर अपने खेत में मिला ली। जिस कारण शिकायतकर्ता के खेत में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच पा रहा था। नाली खुलवाने के लिए शिकायतकर्ता ने 17 जुलाई 2004 व 17 मई 2005 को एसडीएम बुढ़ाना को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

15 फरवरी 2006 को तहसील दिवस में शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद कानूनगो को निर्देश दिया कि वह नाली खुलवाकर पूर्व स्थिति बहाल करें। नाली बहाल करने की एवज में कानूनगो ने पीड़ित से दो हजार रुपये की मांग की। आरोपित को 1500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सरकारी वकील ने अपने केस को साबित करते हुए न्यायालय में सात गवाह पेश किए।

न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को दोषी पाते हुए तीन वर्ष के कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- मेरठ में टूटेगा मेयर का कैंप कार्यालय, 46 करोड़ की लागत से 224 दुकानों व डबल बेसमेंट पार्किंग के साथ बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

महिला ने दी कत्ल कराने की धमकी, मुकदमा दर्ज

मेरठ : कांशीराम काॅलोनी निवासी रतनपाल ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला गाली गलौज कर बदसलूकी करती है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती है। दो दिन पूर्व उससे मारपीट की। धमकी दी कि जेल से उसके परीचित बदमाश बाहर आ रहा है। उसका कत्ल करा देगी। थाना लोहियानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के STP का विकल्प ₹2000 का देसी वॉटर फिल्टर सिस्टम! इसके लिए UP के छात्रों को ब्रिटेन के प्रिंस-प्रिंसेस ने सराहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।