विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 साल की छात्रा को 25 साल के युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, तीन नंबरों से भेजीं अश्लील तस्वीरें; स्कूल छुड़वाने की कोशिश

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 20 Nov 2026 02:16 PM (IST)

मेरठ में एक 13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील तस्वीरें भेजने और पढ़ाई छुड़वाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने 25 वर्षीय युवक पर बच्ची को बहकाने और गलत घटना की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पीड़ित स्वजन ने जताई अनहोनी की आशंका।

  2. मेरठ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया केस।

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। 13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर बहलाने-फुसलाने, अश्लील फोटो एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजने और पढ़ाई से दूर करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित स्वजन ने एक युवक पर बच्ची को अपने प्रभाव में लेने और महंगे सामान का लालच देकर घर से बाहर मिलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी को कंकरखेड़ा की मंगलपुरी निवासी करीब 25 वर्षीय आदित्य अपने प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि आरोपित युवक व्हाट्सएप के माध्यम से बच्ची से बातचीत करता है और उसे अश्लील एवं आपत्तिजनक तस्वीरें भेज चुका है। इतना ही नहीं, उसे स्कूल छोड़ने के लिए बहलाया जा रहा है।

पीड़ित स्वजन मानसिक रूप से परेशान

महंगे सामान का लालच देकर बाहर घूमने तथा मिलने के लिए भी दबाव बना रहा है। तीन मोबाइल नंबरों से कॉल करता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी बेटी अभी काफी छोटी है और इस तरह के बहकावे को पूरी तरह समझने में सक्षम नहीं है। स्वजन को आशंका है कि युवक अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ कोई गलत घटना कर सकता है अथवा उसे किसी अनहोनी का शिकार बना सकता है। इससे पीड़ित स्वजन मानसिक रूप से परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- 'दुल्हन लेकर आई बारात': ढोल नगाड़ों के साथ देहरादून से शादी करने युवक के घर शामली पहुंची युवती

मौजूदा हालात के चलते पीड़ित स्वजन का कामकाज प्रभावित होने के साथ बच्ची को नियमित रूप से स्कूल भेजने में भी परेशानी हो रही है। स्वजन का कहना है कि घर में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस से शिकायत का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच, संबंधित मोबाइल नंबरों की पड़ताल तथा आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: तिहाड़ जेल से हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर कैराना कोर्ट लाए गए गोगी गैंग के शूटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।