विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haji Galla Meerut: अवैध कमाई से बनाई गल्ला की पांच करोड़ की दो कोठी जब्त, संपत्ति बताने पर मिलेगा इनाम

By Taruna TayalEdited By:
Published: Thu, 21 Oct 2021 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:33 AM (IST)

मेरठ सोतीगंज में बनी अलीशान कोठी गल्ला की पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने स्वजन को बाहर निकाल ...और पढ़ें

अवैध कमाई से बनाई गल्ला की पांच करोड़ की दो कोठी जब्त।
अवैध कमाई से बनाई गल्ला की पांच करोड़ की दो कोठी जब्त।

मेरठ, जेएनएन। चोरी के वाहन कटान के कुख्यात हाजी नईम उर्फ गल्ला पर एक के बाद एक कार्रवाई की मार पड़ती जा रही है। चार बेटों के साथ जेल भेजे जाने के बाद बुधवार को लालकुर्ती पुलिस के साथ एएसपी सूरज राय ने हाजी गल्ला की सोतीगंज में बनी दो अलीशान कोठियों पर सील लगाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की। दोनों कोठी के अंदर सामान भी ज्यों का त्यों भरा हुआ है। बता दें कि जब्त की गई दोनों कोठी का बैनामा हाजी गल्ला की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है। दरअसल, गल्ला के स्वजन दोनों कोठियों को बनाने के लिए आय का कोई स्रोत पेश नहीं कर पाए। ऐसे में माना गया कि दोनों कोठी अवैध कमाई से तैयार की गई है। इसी के तहत मजिस्ट्रेट ने दोनों कोठियों के जब्तीकरण का आदेश दे दिया था।

एएसपी सूरज राय, लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह के साथ मय फोर्स सोतीगंज पहुंचे। एएसपी ने गल्ला की पत्नी और छोटे बेटे को कोर्ट का आर्डर दिखाया । आदेश देखने के बाद गल्ला के स्वजन दोनों कोठियों से जीवन यापन का सामान उठाकर खुद बाहर आ गए। बाकी सामान कोठी के अंदर ही सील कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि गल्ला की दोनों कोठी अलीशान बनी हुई है। एक कोठी की कीमत करीब चार करोड़ मानी गई हैं, जबकि दूसरी कोठी की कीमत एक करोड़ मानकर जब्त की गई है। दोनों कोठियों में करोड़ों का काम हुआ है। लकड़ी और इटेलियन पत्थर का उपयोग किया गया था। एएसपी का कहना है कि अभी भी गल्ला की अन्य संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।

गल्ला की संपत्ति बताओ और इनाम पाओ

हाजी गल्ला की संपत्ति की जांच को पुलिस ने नया फार्मूला अपनाया है। पुलिस ने एलान किया है कि सोतीगंज के लोग गोपनीय तरीके से गल्ला की संपत्ति बताएं और इनाम पाएं। पुलिस जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखेगी और उसे इनाम भी देगी। एएसपी सूरज राय (9454401581) या फिर एसएसपी के वाट्सएप नंबर (8077974308) पर इसकी सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा पुलिस रजिस्ट्री कार्यालय से गल्ला और उसके रिश्तेदारों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी मांग रही है।

इनका कहना है...

गैंगस्टर एक्ट में रिमांड के दौरान गल्ला ने सोतीगंज की दो कोठी के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने 14ए की कार्रवाई के तहत दोनों कोठियां भी जब्त कर ली। बाकी संपत्ति की जांच को अभियान चलाया जा रहा है।

-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।