विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ: चोरी के वाहनों का कटान कर अवैध तरीके से कमाई हाजी गल्ला और इकबाल की संपत्ति होगी जब्त

By Taruna TayalEdited By:
Published: Wed, 11 Aug 2021 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 08:43 AM (IST)

सोतीगंज में चोरी के वाहनों का कटान कर अवैध तरीके से कमाई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। दोनों के पूरे ...और पढ़ें

हाजी गल्ला और इकबाल की संपत्ति होगी जब्त।
हाजी गल्ला और इकबाल की संपत्ति होगी जब्त।

मेरठ, जेएनएन। सोतीगंज में चोरी के वाहनों का कटान कर अवैध तरीके से कमाई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। हाजी गल्ला, इकबाल, जीशान पव्वा और उनके परिवार की धरपकड़ को पुलिस दबिश डाल रही है। हाजी गल्ला और हाजी इकबाल का पूरा परिवार ही घर छोड़कर फरार हो चुका है। बताया जाता है कि दोनों ही गैंग लीडर ने बड़े पैमाने पर सोतीगंज में चोरी के वाहनों का कटान किया है।

सदर बाजार पुलिस ने मंगलवार को हाजी नईम उर्फ गल्ला उसके बेटे फुरकान, अलीम, बिलाल, इलाल एवं शोएब पुत्र सलीम, खालिद पुत्र इलियास और वसीम पुत्र बिल्लू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। दूसरा मुकदमा गैंग लीडर हाजी इकबाल उनके बेटे अफजाल, इमरान, अबरार और जीशान पव्वा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने से पहले सभी नामजद आरोपित फरार हो गए। दरअसल, काफी दिनों से उक्त आरोपितों के नाम गैंगस्टर के लिए नामित किए गए थे। दोनों के घरों और रिश्तेदारियों में दबिश डाली जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों के द्वारा वाहन कटान में अवैध तरीके से कमाई संपत्ति की जांच की जाएगी। 14ए के तहत उनकी संपत्ति जब्तीकरण का काम भी किया जाएगा। ताकि सोतीगंज में वाहनों के कटान का रोका जा सकें।

मुरली और भुल्लन पर मेहरबानी क्यों ?

चोरी के वाहन कटान की कबाड़‍ियों से वसूली करने वाले ठेकेदार मुरली और भुल्लन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सोतीगंज में इसे लेकर चर्चा है। सोतीगंज के कबाडिय़ों का कहना है कि चोरी के वाहन कटान में दोनों ठेकेदारों की शह रहती थी। उनकी जांच भी एएसपी से कराई जा चुकी है। उसके बाद भी दोनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सिफारिश में जुटे गल्ला और इकबाल

सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल के तार लखनऊ में तैनात अफसर और कुछ सत्ताधारी नेताओं से जुड़े हुए हैं। दोनों ही कबाड़ी गैंगस्टर से बचने के लिए सिफारिश करा रहे हैं। गैंगस्टर हटवाने की जुगत में लगे हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि अभियोजन स्वीकृति के बाद ही गैंगस्टर लगाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।