विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO: खाताधारक ATM से सीधे निकाल सकेंगे EPF का 75% पैसा, इसके लिए जारी है साॅफ्टवेयर अपडेट करने का प्रोसेस

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 07 Oct 2026 12:51 PM (GMT+05:30)

EPF ATM withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द ही खाताधारकों को अपने ईपीएफ खाते से 75% तक धनराशि सीधे एटीएम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ईपीएफओ ने वेतन सीमा 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25 हजार की।

  2. मेरठ क्षेत्र में करीब एक लाख कर्मचारियों का पीएफ और ईपीएफ में योगदान।

जागरण संवाददाता, मेरठ। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की अनिवार्य सदस्यता की वेतन सीमा में बदलाव किया गया है। बाउंड्री रोड स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस में हुई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में इन बदलावों की जानकारी दी गई।

बताया गया कि जल्द ही उपभोक्ताओं को अपने ईपीएफ खाते से लिंक्ड बैंक खाते या विशेष ईपीएफ एटीएम कार्ड के जरिए सीधे एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। उपभोक्ता अब अपने खाते से कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की 75 प्रतिशत तक धनराशि की निकासी कर सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से अंकुर पी गुप्ता, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम महेश सिंह और कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से नीरज कुमार गुप्ता, निरीक्षक एवं प्रबंधक बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मेरठ कार्यालय के अधीन गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर आदि जनपद आते हैं। जिनमें कुल 40 लाख उपभोक्ता पीएफ का लाभ ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- EPFO: नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद निकाल सकते हैं PF? मेरठ में हुई बैठक में अफसरों ने ऐसे कई सवालों के दिए जवाब

छह लाख उपभोक्ता नौकरी कर रहे हैं। नए नियमों के तहत ईपीएफओ ने वेतन सीमा 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। इस नए बदलाव से उन कर्मचारियों को भी पीएफ करवेज का लाभ मिलेगा जो पहले इस दायरे से बाहर थे। इस नियम के लागू होने से मेरठ क्षेत्र में करीब एक लाख कर्मचारियों का पीएफ और ईपीएफ में योगदान शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- चार साल बाद टीम इंडिया में फिर दिखेगा भुवी की स्विंग का जादू, क्या बोले उनके शहर के खिलाड़ी और कोच?

अंकुर पी गुप्ता से उद्योग प्रतिनिधियों ने भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा से जुड़े अंशदान, पंजीकरण, कर्मचारियों की पात्रता और योजनाओं के लाभ से संबंधित सवाल पूछे। आइआइए अध्यक्ष अंकित सिघंल, सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष तनुज गुप्ता आदि उद्यमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में अक्टूबर 1968 के अधिकतम तापमान का रिकाॅर्ड इस माह टूटने की संभावना, इसके साथ-साथ हल्की बरसात के भी आसार