विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिशन एडमिशन: मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख तय

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 17 Nov 2026 07:18 PM (IST)

Meerut News: दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा एक में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 1 से 4 दिसंबर तक होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. चार दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन।

  2. 17 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे। अभिभावक चार दिसंबर तक स्कूल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। स्कूल के अनुसार 31 मार्च 2027 को बच्चे की आयु छह से सात वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथियों के बाद प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

26 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्कूल की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे। इसी दिन निरस्त किए गए पंजीकरण की सूची भी जारी होगी। प्रवेश पत्र पंजीकरण संख्या और भुगतान ट्रांजेक्शन आइडी के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। कक्षा एक में प्रवेश के लिए 17 जनवरी 2027 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का परिणाम 30 जनवरी को शाम पांच बजे स्कूल की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभिभावक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.dewanpublicschoolmeerut.com पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CCSU: लाॅ की छूटी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, तीन दिन चलेगा विशेष परीक्षा कार्यक्रम; प्रवेश पत्र और ID लाना अनिवार्य

नर्सरी, यूकेजी व एलकेजी में 20 से पंजीकरण

मंगलपांडे नगर स्थित दीवान द बेस में कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में प्रवेश के लिए 20 से 30 नवंबर तक पंजीकरण होंगे। नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष, एलकेजी के लिए चार से पांच वर्ष और यूकेजी के लिए पांच से छह वर्ष होनी चाहिए। इन कक्षाओं में बच्चों व स्वजन के साक्षात्कार तीन दिसंबर से होंगे। इसके पंजीकरण www.thebasemeerut.com पर होंगे।

यह भी पढ़ें- वाेटर लिस्ट में चेक करें अपना नाम, न मिलने पर करें ऑनलाइन आवेदन; इस माह 4 दिन विशेष शिविरों में नाम दर्ज कराने का भी मौका

यह भी पढ़ें- Epilepsy Day: मिर्गी का दौरा पड़े तो क्या करें और क्या नहीं? मरीज की जान बचाने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट के टिप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।