विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाेटर लिस्ट में चेक करें अपना नाम, न मिलने पर करें ऑनलाइन आवेदन; इस माह 4 दिन विशेष शिविरों में नाम दर्ज कराने का भी मौका

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 17 Nov 2026 05:26 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलेगा। मतदाता अपना ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान।

  2. नाम जोड़ने या आपत्ति के लिए ऑनलाइन/बीएलओ से संपर्क करें।

जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा की मतदाता सूची से यदि आपका नाम एसआइआर के दौरान कट गया था अथवा अन्य किसी कारण से सूची में नाम शामिल नहीं हो सका है तो आपके पास उसे सूची में शामिल कराने का मौका है।

चुनाव आयोग के आदेश पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष सूक्ष्म पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। आज चुनाव आयोग और जनपद की वेबसाइट पर तथा सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसका निरीक्षण करके मतदाता नाम शामिल करने का दावा तथा किसी अनुचित नाम पर आपत्ति आनलाइन अथवा अपने बूथ पर बीएलओ को जमा करा सकेंगे।

एसआइआर को लेकर चल रहे विपक्षी दलों के हंगामे के बीच प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बजने वाला है।जिसके मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का यह विशेष सूक्ष्म पुनरीक्षण अभियान सभी राजनीतिक दलों तथा मतदाताओं के लिए विशेष है। वेबसाइट के साथ मंगलवार से मतदाता सूची बूथों पर सभी बीएलओ के पास उपलब्ध होगी।

नाम कटने अथवा मतदाता सूची में नाम शामिल न हो पाने की शिकायत रखने वाले तथा नए मतदाताओं के लिए 16 दिसंबर तक नाम शामिल कराने का मौका है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों तथा बीएलओ को विधानसभा की मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। मंगलवार को वे सभी इसके साथ बूथों पर उपलब्ध होंगे। उन्हें इन सूची का मिलान पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के साथ भी करना है।

पंचायत चुनाव के जिन मतदाताओं के नाम विधानसभा की सूची में नहीं हैं उनकी तलाश करके उनके आवेदन प्राप्त करने हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चार दिवसों में विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। इन दिनों में बीएलओ दिनभर अपने बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में प्रत्येक मदतान केंद्र पर एक पदाभिहीत अधिकारी के रूप में शिक्षक मतदाताओं को मिलेगा।

मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसपर मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करके 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। यहां शिकायतें रजिस्टर में दर्ज करके समाधान किया जाएगा। वहीं स्कूल कालेजों में भी इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां
  • 28 दिसंबर तक दावे आपत्तियों का जांच और निस्तारण
  • 4 जनवरी 2027 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

विशेष शिविरों की तिथियां

  • 21 नवंबर शनिवार
  • 22 नवंबर रविवार
  • 28 नवंबर शनिवार
  • 29 नवंबर रविवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।