Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Horrific Story: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन रिटायर्ड शिक्षिका की 10 दिन से घर में पड़ी थी लाश; कुतर गए चूहे, हालत देख पुलिस भी सन्न

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 12:55 PM (IST)

    Meerut News मेरठ के सोफिया स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका कमला सरीन का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की करीब दस दिन पहले हो चुकी है मौत। बदबू आने पर जब पड़ाेसियों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खाेलकर अंदर देखा। महिला का शव चूहे कुतर गए थे। शव से दुर्गंध आ रही थी।

    Hero Image
    Meerut News: सोफिया स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका कमला सरीन का शव घर के अंदर मिला

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ में एक बुजुर्ग महिला का शव घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव मिलने की सूचना के बाद उनके परिवार के लोगों को सूचित किया। लेकिन सभी ने आने से मना कर दिया।

    सदर बाजार थाने की सोतीगंज में शिक्षिका कमला सरीन अकेली रहती थी। वह सोफिया स्कूल से 30 साल पहले रिटायर्ड हो चुकी है। हाल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एग्जाम के लिए उन्हें बुलाया जाता था।

    घर में अकेली रहती थी कमला सरीन

    कमला अविवाहित थी, इसलिए अकेली रहती थी। उनके परिवार के अन्य लोग यूएसए और दिल्ली में रहते हैं। 10 दिन से कमला सरीन घर के बाहर नहीं दिखाई दी। तब मंगलवार को आसपास के लोग कमला को देखने के लिए उनके घर पहुंचे। घर के आंगन से काफी बदबू आ रही थी। इसे देखते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः Love Affair में डबल मर्डर...बुलंदशहर में शादी के एक सप्ताह पहले प्रेमिका का कत्ल, फिर खुद के गोली मारकर दे दी जान

    पुलिस ने घर का गेट खोलकर देखा। कमला मृत अवस्था में पड़ी थी। उनके चेहरे को चूहों ने कुतर दिया था। उनके भतीजे को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने आने से इनकार कर दिया। पुलिस को बताया कि उनके अंतिम संस्कार में जो खर्चा आएगा, वह आनलाइन डाल देंगे। कमला सरीन के पास सोतीगंज में करोड़ों की संपत्ति है।