दीपावली से पहले बढ़े कमर्शियल LPG सिलिंडर के रेट, घरेलू के दाम स्थिर
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। मेरठ में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
घरेलू 14.2 किलो सिलिंडर के दाम स्थिर बने हुए।
19 किग्रा कमर्शियल सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर का दाम 939.50 रुपये पर स्थिर है। 19 किग्रा के कमर्शियल सिलिंडर में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 2,815 रुपये से बढ़कर 2,824.50 रुपये का हो गया है।
47.5 किग्रा वाले सिलिंडर में सबसे ज्यादा 24.50 रुपये की तेजी आई है, जिससे यह 7,033.50 रुपये से बढ़कर 7,058 रुपये पर पहुंच गया है। 19 किग्रा नैनो कट का दाम 8.50 रुपये बढ़कर 2,995.50 रुपये हुआ है। 19 किलो एक्स्ट्रा तेज 9.50 रुपये बढ़कर 2,847 रुपये और 47.5 किलो एक्स्ट्रा तेज 24.50 रुपये बढ़कर 7,114 रुपये का हो गया।
इसी तरह से छोटे सिलिंडर भी थोड़े महंगे हुए हैं। पांच किलो एफटीएल (नया कनेक्शन) 1,904.50 रुपये और रिफिल 783.50 रुपये का हो गया है, यानी 2.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
10 किलो एक्स्ट्रालाइट का नया कनेक्शन 4,776.50 रुपये और रिफिल 1,590.50 रुपये का हुआ है, दोनों में 4.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। मेरठ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। घरेलू सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 20 फेरे, प्रदूषण के बीच राह होगी आसान; दीपावली पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत
कीमतों पर पड़ सकता है असर
दीपावली के अवसर पर दौरान मिठाई, नमकीन, बेकरी, होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय में व्यावसायिक गैस की खपत सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। ऐसे समय में गैस की कीमतों में वृद्धि से कारोबारियों की लागत बढ़ेगी। इससे मिठाई आदि की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।