CBSE 12th Toppers 2022: चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं मेरठ में अभिनव चुघ,ऐसे की एग्जाम की तैयारी
CBSE 12th Toppers 2022 Latest Updates सीबीएसई 12वीं में मेरठ के टॉपर अभिनव चुघ अपने पिता से खासे प्रभावित हैं। अभिनव की तमन्ना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है। अभिनव को 99.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्हें गाना सुनने पसंद है। गणित और इकोनॉमिक्स भी उनके पसंदीदा विषयों में से एक हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। CBSE 12th Toppers 2022 सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में पहले स्थान पर रहे अभिनव को 99.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। अभिनव कॉमर्स वर्ग से हैं और सीए बनना चाहते हैं। अभिनव अपने पिता अरुण चुघ से प्रेरित है जो खुद एक इनकम टैक्स और जीएसटी कंसलटेंट हैं।
अकाउंट की दुनिया बेहद पसंद
अभिनव का कहना है कि वह शुरू से ही अकाउंट के प्रति आकर्षित है और पिता के काम को देख कर प्रेरित होते रहते थे। उन्हें अकाउंट की दुनिया बेहद पसंद है। इसके साथ ही गणित और इकोनॉमिक्स भी उनके पसंदीदा विषयों में से एक हैं। अभिनव ने परीक्षा की तैयारी भी पिता के मार्गदर्शन में ही शुरु की। कक्षा ग्यारहवीं में आने पर उन्होंने कॉमर्स लिया। तभी लॉकडाउन शुरू हो गया था। तभी से उनके पिता ने अकाउंट पर ध्यान देना शुरू किया और वह खुद अकाउंट पढ़ाते रहे।
अभिनव को यह भी है पसंद
बाद में स्थिति सामान्य होने पर अभिनव ने अकाउंटेंसी सहित अन्य विषयों की कोचिंग भी की। अभिनव को गाना सुनना बेहद पसंद है और सबसे ज्यादा पसंद स्केच बनाना है। वह खाली समय में स्केच बनाते रहते हैं। वह इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय हैं लेकिन सीमा में रहकर ही उसका इस्तेमाल करते हैं। अभिनव अपनी तैयारियों और परिणाम से खुश हैं।
छमाही परीक्षा में सौ प्रतिशत अंक
छमाही परीक्षा में भी अभिनव को पूरे 100% अंक मिले थे। बोर्ड परीक्षा में एक नंबर कम रहा लेकिन वह और उनके स्वजन खुश हैं। पिता अरुण और माता साक्षी का कहना है कि उन्होंने अभिनव को कॉमर्स पढ़ने के लिए दबाव नहीं बनाया । यह उनकी रूचि थी। उन्होंने कॉमर्स लिया और उसके बाद हमने मार्गदर्शन किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।