Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baghpat News : युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी, हाथ पर गुदा है महाकाल

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 01:26 PM (IST)

    Baghpat News बागपत के बावली गांव के पास नहर में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ पर महाकाल गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

    Hero Image
    युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी, हाथ पर गुदा है महाकाल

    जागरण संवाददाता, बागपत : ग्राम बावली के पास नहर में युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उसके हाथ पर महाकाल गुदा है। उसकी मौत के कारण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है। पूर्व में कई महिला-पुरुषों के शव विभिन्न स्थानों पर मिल चुके हैं, इनमें से कई की मौत अभी राज बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम बावली से बरवाला को जाने वाले रास्ते पर पुल के निकट नहर में शुक्रवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। मौके पर राहगीर एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा युवक के शव को कब्जे में लिया। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

    सीओ विजय कुमार तोमर का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं हैं। हाथ पर महाकाल गुदा हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक का शव पानी में बहकर आया है। उसकी डूबने से मृत्यु हुई है। उसकी मौत के कारण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

    बता दें कि पूर्व में जनपद में विभिन्न स्थानों पर कई महिला-पुरुषों के शव मिल चुके हैं। जिनकी पुलिस शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। एक सप्ताह पहले रमाला थाना क्षेत्र में कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के निकट जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव मिला था।

    कुछ समय पहले ग्राम पाली के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे एक एक युवती का जला हुआ शव मिला था। ग्राम सूजरा गांव में एक युवक का रजवाहे में गठरी में बंधा हुआ शव भी मिल चुका है। पुलिस घटनाओं का राजफाश तो दूर उनकी शिनाख्त भी नहीं करा पाई है। उनकी मौत का राज फाइलों में दफन है।

    comedy show banner
    comedy show banner