विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honor Killing: झूठी आन के लिए मामा ने ली भांजी की जान; पहले गला दबाकर हत्या की और फिर शव को बिटोड़े पर रखकर फूंका

Published: Tue, 06 Feb 2024 07:59 AM (IST)

Meerut Crime News In Hindi झूठी आन के लिए गला दबाकर भांजी की हत्या कर बिटोड़े में जला दिया शव। ...और पढ़ें

Meerut Crime News: तिशा का फाइल फोटोl
Meerut Crime News: तिशा का फाइल फोटोl

HighLights

  1. पांच दिन पहले गांव के युवक संग चली गई थी
  2. सेना के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से बेटी को लगी गोली

जागरण संवाददाता, मेरठ। झूठी आन के लिए मामा ने भांजी की जान ले ली। पहले गला दबाकर हत्या की और फिर शव को बिटोड़े पर रखकर फूंक दिया। अधजले शव को पुलिस ने मर्चरी भेजकर आरोपित मामा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मम्मी-पापा को भी हिरासत में लिया है।

युवती पांच दिन पहले गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। परिवार और रिश्तेदार इसको लेकर नाराज थे। युवक मुस्लिम समुदाय का बताया जाता है, लेकिन पुलिस कार्रवाई में उसे शामिल नहीं किया गया है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास निवासी प्रमोद कुमार की बड़ी बेटी 21 वर्षीय तिशा की इंटर में पढ़ते समय गांव के एक युवक से दोस्ती हो गई थी। इंटर के बाद तिशा की पढ़ाई बंद करा दी गई। पांच दिन पहले तिशा उक्त युवक के साथ घर से चली गई थी, जो शाम को घर लौट आई थी। तभी से पूरा परिवार खिलाफ हो गया था।

ये भी पढ़ेंः Taj Mahal Free: ताजमहल में शाहजहां का उर्स आज से, तीन दिन फ्री में देखिए खूबसूरत स्मारक, मुमताज-शाहजहां की असली कब्र भी देख सकेंगे

रविवार को प्रमोद ने तिशा के मामा सोनू को घर बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी। सोनू अपने साथ तिशा को लेकर भावनपुर थाना क्षेत्र में अपने गांव छिलौरा में आ गया। सोनू ने बताया कि वह लगातार युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी। तभी गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया और बिस्तर में लपेटकर शव को कंधे में रख रविवार रात में ही गांव के बाहरी छोर पर ले गया, जहां बिटोड़े पर रखकर आग लगा दी। बिटोड़ा पूरा नहीं था, जिससे शव पूरी तरह जल नहीं पाया। सुबह लोगों ने अधजला शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की पहचान की।

ये भी पढ़ेंः Crime In Agra: 'द केरला स्टोरी' की अभिनेत्री की कोठी में चल रहा था ऐसा काम कि पहुंच गई पुलिस, पकड़े 11 लोग और लाखाें रुपये