विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम में एडमिशन के साथ मेरिट पर भी उठे सवाल

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Wed, 08 Dec 2021 02:30 PM (GMT+05:30)

CCSU Meerut चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मेरिट जारी होने के बाद कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई है ...और पढ़ें

सीसीएसयू में अब एडमिशन के साथ ही मेरिट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीसीएसयू में अब एडमिशन के साथ ही मेरिट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलएम प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। प्रवेश परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय की ओर से पहली मेरिट जारी की गई है। जिसमें प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्र-छात्राओं के कॉलेज आवंटित किए गए हैं। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, एसआरसी लॉ कॉलेज और दीवान लॉ कॉलेज में एलएलएम के पाठ्यक्रम संचालित हैं।

गड़बड़ी की शिकायत

प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मेरठ कॉलेज में दिया गया है। मेरठ कॉलेज में एलएलएम पाठ्यक्रम एडेड में संचालित है। बुधवार को मेरिट जारी होने के बाद कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन मेरिट में कई तरह की गड़बड़ी की शिकायत भी आ रही है। कुछ छात्रों का आरोप है कि उनकी प्रवेश परीक्षा में जितने नंबर आए थे उससे कम नंबर पाने वाले छात्रों का नाम मेरिट में दिया गया है। जबकि उनका नाम मेरिट में नहीं है। कुछ निजी कॉलेजों की ओर से भी इसकी शिकायत प्रवेश समन्वयक से की गई है। हालांकि विवि के प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने मेरिट को सही बताया है।

मेरठ में इन कॉलेजों में चल रहा है प्रवेश

मेरठ कॉलेज में 120 सीट है। विश्वविद्यालय परिसर में 120 सीट है। एनएएस डिग्री कॉलेज में 80, एसआरसी लॉ कॉलेज में 60 और दीवान लॉ कॉलेज में 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

10 दिसंबर तक प्रवेश

विश्वविद्यालय की ओर से 10 दिसंबर तक प्रवेश की तिथि तय की गई है।इसके बाद ओपन मेरिट जारी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।