Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

    By Jagran NewsEdited By: Parveen Vashishta
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 06:28 PM (IST)

    Top News from Meerut and other districts शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें मेरठ में पशु चोरों से हुई मुठभेड़ में पुल ...और पढ़ें

    Hero Image
    यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

    मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में आज कई खबरें चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं। 

    1: महिला की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप

    बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव बिलौचपुरा में दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लूट का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। आरोप है थाने में एक पक्ष के व्यक्ति की पुलिस ने पिटाई की थी। इस दौरान उसकी पत्नी भी थाने में मौजूद थी। पिटाई देखकर महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को उपचार को लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मंगलवार रात मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस पर आरोप लगाए है। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ क्राइम को सौंपी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2: हाईवे पर पलटा वालपुट्टी के बैगों से लदा ट्रक, एक की मौत

    शामली: थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रतन पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के पश्चात अनियंत्रित होकर ट्रक ट्राला पलट गया। ट्राले में वाल पुट्टी के के बैग (कट्टे) लदे हुए थे। बाइक सवार मामा-भांजा उसकी चपेट में आ गए। वाल पुट्टी के कट्टों में दबने से मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है।

    3: हाजी इकबाल का बेटा वाजिद हिरासत में 

    सहारनपुर: खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी भाई महमूद और हाजी इकबाल के तीन बेटों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। हाजी इकबाल अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस बीच पुलिस ने हाजी इकबाल के बड़े बेटे वाजिद को हिरासत में लिया है। दरअसल एमपी-एमएलए कोर्ट के जज मयंक प्रकाश ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके पुत्र वाजिद के गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

    4: होलसेल की दुकान में आग से सात लाख का नुकसान

    बिजनौर: धामपुर में स्टेशन रोड स्थित होलसेल की दुकान में आग लग गई। सुबह 8 बजे सामने वाले दुकानदार ने दुकान स्वामी को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी शुभम जैन पुत्र रजनीश कुमार जैन निवासी पहाड़ी दरवाजा के मुताबिक उनका लगभग 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनका मसाले, नमकीन, किताब आदि का होलसेल का काम है

    5: टोल प्लाजा के पास पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

    मेरठ : दौराला पुलिस की बुधवार सुबह सिवाया टोल प्लाजा के पास हाईवे-58 किनारे पशु चोर गिरोह के तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाश मैक्स गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने भी पुलिस पर फायर किया। जिसके जबाव में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने तीन पशु, दो तमंचे और गाड़ी बरामद की है। 

    यह भी पढ़ें: पत्नी प्रेमी के साथ हो गई फरार, युवक ने जहर खाकर दे दी जान, मौत से पहले बनाई वीडियो

    यह भी पढ़ें: जेठ ने किया दुष्कर्म, दूसरी बेटी होने पर मायके में छोड़ा फिर पति ने फोन पर दे दिया तीन तलाक

    6: राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता का निधन

    मेरठ : प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता सरोज देवी का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कैंसर था। नई दिल्ली के राजीव गांधी इंस्टीटयूट समेत मेरठ के दो अस्पतालों में इलाज चला। बुधवार सुबह 6.30 बजे उनका निधन हुआ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे।