Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ-हापुड़ हाइवे किनारे लगाए गए 20 फीट ऊंचे व्यू कटर, जानिए इससे आपको क्‍या होगा लाभ

    By Himanshu DwivediEdited By:
    Updated: Wed, 10 Feb 2021 09:27 AM (IST)

    मेरठ से हापुड़ को जाने वाले हाइवे किनारे लोहिया नगर में 20 फीट ऊंचे व्यू कटर (अस्थायी दीवार) लगाए गए हैं। यह व्यू कटर नगर निगम ने लगवाए हैं। इससे लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड में डंप कचरा हाइवे से नहीं दिखाई देगा।

    Hero Image
    मेरठ-हापुड़ हाइवे किनारे लगाए गए 20 फीट ऊंचे व्यू कटर।

    मेरठ, जेएनएन। मेरठ से हापुड़ को जाने वाले हाइवे किनारे लोहिया नगर में 20 फीट ऊंचे व्यू कटर (अस्थायी दीवार) लगाए गए हैं। यह व्यू कटर नगर निगम ने लगवाए हैं। इससे लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड में डंप कचरा हाइवे से नहीं दिखाई देगा और तेज हवा या आंधी चलने पर कचरे के उडऩे से हाइवे पर दुर्घटना का खतरा भी नहीं रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के 90 वार्डों का कचरा नगर निगम लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड में जाता है। यहां पर कई लाख टन कचरा डंप हो गया है। एक तरह से कचरे का पहाड़ बन चुका है। कचरे का यह पहाड़ मेरठ-हापुड़ हाइवे किनारे है। तेज हवा और आंधी आने से कचरा उड़कर हाइवे पर आ सकता है। हाइवे पर दुर्घटना हो सकती है। ऐसी आशंका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जता चुका है। शहर का मुख्य प्रवेश द्वार भी यही है।

    कचरे के पहाड़ से ही मेरठ की पहचान गंदगी वाले शहर की बन चुकी है। अब नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड के कचरे के पहाड़ को ढकने के लिए हाइवे किनारे 20 फीट ऊंचे व्यू कटर लगा दिए हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे दुर्घटना की संभावनाएं खत्म होंगी और गंदगी भी हाइवे से गुजरने पर नहीं दिखेगी। कचरे के पहाड़ को दो साल में खत्म करने की कार्ययोजना के क्रम में 30 टन प्रति घंटे की क्षमता वाला बैलेस्टिक प्लांट भी लगाने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया में है।