यूट्यूब से VIDEO देखकर कर डाली दोस्त के मर्डर की प्लानिंग, वजह हैरान करने वाली; कॉन्फिडेंस ऐसा कि पुलिस भी रह गई दंग
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक आर्यन के मोबाइल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो और फोटो थे। वीडियो और फोटो को आर्यन के मोबाइल से अभिनव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। किराना व्यापारी के इकलौते बेटे की हत्या पर दिनभर आक्रोश फूटा। पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर पहले रोहटा रोड जाम किया। पुलिस ने यातायात में बदलाव किया। तब दिल्ली-दून हाईवे पर डेढ़ घंटे जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्वजन का आरोप था कि अकेला किशोर हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता है। वारदात में उसके पिता, प्रेमिका और साथी शामिल थे।
एसपी सिटी ने भरोसा दिया कि फुटेज देखकर अन्य आरोपितों काे भी घटना में शामिल किया जाएगा। पुलिस ने हत्यारोपित छात्र की निशानेदही पर काली नदी के समीप से शव बरामद किया था। जांच में आया कि हत्यारोपित छात्र की गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो को मृतक ने अपने मोबाइल में लेकर टिप्पणी कर दी थी।
आरोपित किशाेर काफी देर तक करता रहा गुमराह
हत्यारोपित किशोर पांच घंटे तक थाने में पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दे रहा था। उसको देखकर पुलिस भी समझ नहीं पाई कि वह किसी का खून कर सकता हैं। सर्विलांस सेल में एक के बाद एक घूमाकर सवाल पूछे। तब वह टूट गया और उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
.jpg)
स्वजन से बातचीत करते पुलिसवाले।
बोला, महिला मित्र से बहुत प्यार करता है
पुलिस पूछताछ में बताया कि वह महिला मित्र से बहुत ज्यादा प्यार करता हैं। उसके लिए जान दे भी सकता और ले भी सकता हैं। उसकी महिला मित्र के अश्लील फोटो और वीडियो देखकर अभिनव ने भद्दा मजाक किया था। तभी से निर्णय ले लिया था कि अभिनव को रास्ते से हटाना है। उसके लिए आरोपित ने यू-ट्यूब पर क्राइम से संबंधित वीडियो देखी। वीडियो में हथौड़े से हत्या की गई थी। तभी आरोपित ने घर के अंदर हथौड़े की तलाश की और बैग में रख लिया था।
अभिनव महिला मित्र की वीडियो और फोटो किसी और को भी दे सकता था
आरोपित ने बताया कि उसे डर था कि अभिनव उसकी महिला मित्र की वीडियो और फोटो किसी और को भी दे सकता है। इसलिए उसने हत्या करना जरूरी समझा। पुछताछ के बाद पुलिस को शव बरामद करा दिया। साथ ही बताया कि उसे कोई पछतावा नहीं है। अपनी महिला मित्र के लिए इतना तो कर ही सकता है।
ट्यूबवेल पर कपड़े धाेए और बाजार से नए खरीदे
अभिनव के सिर पर हथौड़े से वार करते हुए हत्यारोपित के कपड़े खराब हो गए थे। तब उसने पास के ट्यूबवेल पर अपने कपड़े धोए। उन्हें पहनकर गढ़ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में गया। वहां से दूसरे कपड़े खरीदे। नए कपड़े पहनकर ही घर लौट गया। उसके बाद अभिनव के पिता की दुकान पर जाकर परिवार का मूवमेंट चेक करने लगा। इतना ही नहीं परिवार के संग अभिनव को ढूंढने का भी नाटक करने लगा था। पुलिस ने हत्यारोपित के कब्जे से मृतक की स्कूटी और 4400 रुपये बरामद किए है। यह रकम अभिनव का मोबाइल बेच कर एकत्र की गई थी।
महिला मित्र को वीडियो कॉल पर करता था बात
आईटी की तैयार करने वाले हत्यारोपित किशोर का मन पढ़ाई में नहीं था। बल्कि किताब पढ़ने के बहाने कर महिला मित्र का वीडियो देखता था। लगातार वीडियो कॉल पर महिला मित्र से बातचीत भी करता था। उसे डर था कि वीडियो के आधार पर अभिनव भी महिला मित्र को अपने प्रेमजाल में फंसा सकता है। तभी से वही अभिनव से अंदर से नफरत करने लगा था। लेकिन बाहर उससे दोस्ती का नाटक करता था। इसी दोस्ती के जाल में फंसाकर अभिनव को काली नदी पर ले गया, जहां पर उसकी हत्या कर दी गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।