Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद मऊ में अलर्ट, एसपी संग सड़क पर उतरी पुलिस फोर्स

    Mukhtar Ansari Death मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना के बाद पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुद एसपी इलामारन भारी भरकम फोर्स के साथ सड़क पर उतर आएं हैं। इसके अलावा जनपद के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे जनपद की पुलिस काम्बिंग कर रही है। उसका इतना आतंक था कि उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा पाता था।

    By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 28 Mar 2024 11:12 PM (IST)
    Hero Image
    मुख्तार की मौत के बाद मऊ में अलर्ट, एसपी संग सड़क पर उतरी पुलिस फोर्स

    जागरण संवाददाता, मऊ। मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना के बाद पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुद एसपी इलामारन भारी भरकम फोर्स के साथ सड़क पर उतर आएं हैं। इसके अलावा जनपद के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे जनपद की पुलिस काम्बिंग कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्तार अंसारी मऊ सदर से छह बार विधायक था। उसका इतना आतंक था कि उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा पाता था। यही नहीं वह दो दशक से जेल में रहने के बावजूद चुनाव जीत जाता था।

    मौत की सूचना के बाद फोर्स तैनात

    गुरुवार को उसकी मौत की सूचना करीब 10 बजे ज़िला में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कमान संभाल ली। रोडवेज, सहादत पूरा, चौक, मिर्जा हादीपूरा आदि जगहों पर भारी फोर्स लगी है।

    मऊ को मुख्तार ने बनाया था गढ़

    वर्ष 1995 में जेल से छूटने के बाद गाजीपुर जनपद के युसुफपुर मुहम्मदाबाद निवासी मुख्तार अंसारी ने मऊ को ही अपना स्थायी ठिकाना बना लिया था। बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के साथ ही मऊ में बड़ी रैली निकाल मुख्तार 1996 में विधायक बन गया था। फिर 2002 में विधायक चुने जाने के तीन वर्ष बाद उसने 2005 में मऊ दंगे से रक्तरंजित शुरुआत की थी। इसमें एक माह तक शहर जलता रहा। इतिहास में पहली बार रेलवे संचालन तक बंद करना पड़ा था। इसके बाद भी वह जहां लगातार विधायक चुना जाता रहा।

    Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की बोलती थी तूती, दबदबा ऐसा… लगातार पांच चुनाव में एकतरफा बना था विधायक