Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Water Lavel: मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कई गांवों में बाढ़ का खतरा

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 07:16 AM (IST)

    यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। ताजेवाला और ओखला बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है। पिछले सप्ताह भी जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किलें आई थीं। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है लेकिन ग्रामीणों में डर का माहौल है। नौहझील पुल पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    यमुना के पानी में डूबा नौहझील-शेरगढ़ पुल और पुल पर बैठकर नहाते लोग। स्थानीय ग्रामीण

    जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रयाग घाट पर सुबह सात बजे जलस्तर चेतावनी स्तर को पार करके 165.23 मीटर दर्ज किया गया था, जो रात होते-होते 165.30 मीटर तक पहुंच गया। शनिवार को सुबह आठ बजे तक जलस्तर 165.35 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि शाम तक यह बढ़कर 165.38 मीटर तक जा पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक लगातार बढ़ोतरी

    यमुना का चेतावनी स्तर 165.20 मीटर है। शुक्रवार को ही नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया था। इससे पहले पिछले रविवार को भी यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर गया था, जिससे देहात क्षेत्रों में हालात बिगड़ गए थे। उस दौरान कई संपर्क मार्ग बंद हो गए थे, खादर और डूब क्षेत्र की कालोनियों में पानी भर गया था और सैकड़ों बीघे खेत जलमग्न हो गए थे।

    बाढ़ का खतरा मंडराया, ऊपर से लगातार छोड़ा जा रहा है 85 हजार क्यूसेक पानी

    इस बार भी लोगों में आशंका बढ़ गई है कि यदि जलस्तर में वृद्धि का क्रम इसी तरह जारी रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने हालात पर निगरानी तेज कर दी है और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को ताजेवाला और ओखला बांध से लगातार 85 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाता रहा। जिस वजह से गोकुल बैराज से लगातार 65 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आगरा की तरफ डिस्चार्ज किया गया।

    ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर जाने से बाढ़ का खतरा और भी गहरा गया है।

    नौहझील पुल पर मुसीबत, ट्रैक्टर चालक वसूल रहे 50 रुपये

    शेरगढ़-नौहझील पुल पार कर बढ़े यमुना जलस्तर के कारण मोटरसाइकिल निकलना मुश्किल हो गया है। ट्रैक्टर चालक इसे कमाई का जरिया बना बैठे हैं और एक बाइक निकालने के लिए 50 रुपये ले रहे हैं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां दिनभर राहगीरों के साथ यमुना के पानी से डूबे पुल को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही।

    ये भी पढ़ेंः वृंदावन के रंगजी मंदिर में 18 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, लट्ठे के मेले के साथ नंदोत्सव का होगा अनोखा आयोजन

    comedy show banner
    comedy show banner