Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura: नारी निकेतन की तीन किशोरियों ने रचा षड्यंत्र, आपस में करने लगी झगड़ा; सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो आंख में झोंका मिर्च, फिर…

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 06:46 PM (IST)

    Mathura Breaking News महिला होमगार्ड एक अन्य महिला कर्मी के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोप है कि उसी समय यहां रह रही तीन किशोरियों ने आपस में झगड़ा शुरू कर दिया। होमगार्ड और महिला कर्मी वहां बीच बचाव करने पहुंचीं। तभी किशोरियों ने कपड़ों में छिपाया लाल मिर्च का पाउडर दोनों की आंखों में झोंक दिया। दोनों के साथ मारपीट की।

    Hero Image
    नारी निकेतन में रह रही किशोरियों ने सुरक्षाकर्मियों के आंखों में झोंकी मिर्च

    जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: शहर के कुशक गली स्थित राजकीय महिला शरणालय में रह रही तीन किशोरियों ने रविवार को महिला होमगार्ड व एक अन्य सुरक्षाकर्मी की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर भागने का प्रयास किया। दोनों के साथ मरापीट भी की। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने खुद को बचाते हुए नारी निकेतन के गेट पर बाहर से ताला डाल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये घटना सुबह की है। महिला होमगार्ड एक अन्य महिला कर्मी के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोप है कि उसी समय यहां रह रही तीन किशोरियों ने आपस में झगड़ा शुरू कर दिया। होमगार्ड और महिला कर्मी वहां बीच बचाव करने पहुंचीं। तभी किशोरियों ने कपड़ों में छिपाया लाल मिर्च का पाउडर दोनों की आंखों में झोंक दिया। दोनों के साथ मारपीट की।

    किसी तरह दोनों ने अपने को बचाया और बाहर भागकर गेट पर ताला लगा दिया। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों की आंखों को साफ किया। बताया गया है कि तीनों किशोरी तीन दिन पहले ही शहर कोतवाली से यहां भेजी गई थीं। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें-

    कान्हा बने दूल्हा, गुंजन को पहनाई वरमाला; कृष्ण भक्ति में लीन युवती ने कन्हैया संग रचाई शादी

    comedy show banner
    comedy show banner