विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Mandir: आसानी से होंगे बांके बिहारी के दर्शन, भीड़ के लिए निकाला फार्मूला; स्थानीयों को भी फायदा

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Thu, 05 Oct 2023 08:09 PM (IST)

भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा स्थित बरसाना में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए ...और पढ़ें

बरसाना में भी राधाष्टमी और होली समेत अन्य त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
बरसाना में भी राधाष्टमी और होली समेत अन्य त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा स्थित बरसाना में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए जन सुविधा केन्द्र तथा मल्टीलेबल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए 12.18 करोड़ रूपये से 02 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना पर 49.85 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इसका प्रस्ताव उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। इस पर्यटक सुविधा केंद्र के बन जाने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मथुरा, वृंदावन, गोकुल, महावन, बलदेव, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन धार्मिक दृष्टि से विश्व विख्यात पर्यटन स्थल हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के दर्शन के लिए देशकृविदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 

बरसाना में भी राधाष्टमी और होली समेत अन्य त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा सामान्य दिनों में भी राधारानी के दर्शन व परिक्रमा के लिए पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए मथुरा के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 

समस्याओं को देखते हुए लिया गया निर्णय

जयवीर सिंह ने बताया कि बरसाना में अभी तक कोई मल्टी लेवल कार पार्किंग नहीं है। इसके अलावा, उन श्रद्धालुओं को ठहरने में दिक्कत होती है जो होटल आदि का खर्च नहीं उठा सकते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पर्यटक जनसुविधा केंद्र व मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। 

इसमें बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल पर कुल लगभग 12400 वर्ग मीटर निर्माण प्रस्तावित है। बेसमेंट और प्रथम तल पर बने पार्किंग में 178 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा, खाली स्थान पर बने पार्किंग में 25 बस, 48 मिनी बस, 10 कार, 30 ई-रिक्शा के पार्किंग की व्यवस्था रहेंगी। हाल में 340 लोग बैठ सकेंगे।

मथुरा, काशी तथा अयोध्या में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। राज्य सरकार पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी के साथ ही अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में बरसाना में पर्यटक जनसुविधा केन्द्र की व्यवस्था की जा रही है।

-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटक जनसुविधा केंद्र में एक हाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कार्यालय, मीटिंग रूम, बेड रूम, डाइनिंग हाल, किचन एवं अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। 

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Mandir में युवक ने भरी युवती की मांग, एक-दूसरे को पहनाई माला; VIDEO हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Mandir: मंद‍िर में भीड़ बन रही मुसीबत का सबब! रोज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या कर देगी हैरान