विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Mandir में युवक ने भरी युवती की मांग, एक-दूसरे को पहनाई माला; VIDEO हो रहा वायरल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Thu, 05 Oct 2023 03:28 PM (IST)

Banke Bijari Mandir वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक दंपती ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मांग में सिंदूर ...और पढ़ें

Banke Bihari Mandir में युवक ने भरी युवती की मांग, एक-दूसरे को पहनाई माला; VIDEO हो रहा वायरल
Banke Bihari Mandir में युवक ने भरी युवती की मांग, एक-दूसरे को पहनाई माला; VIDEO हो रहा वायरल

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक दंपती ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मांग में सिंदूर भरा। करीब छह माह पुराना ये वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के वीआइपी कटहरे के पास एक युवक और एक युवती ने एक दूसरे के गले में माला पहनाई और फिर युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा।

इसे भी पढ़ें: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

छह माह पुराना है वीडियो

इस दौरान मंदिर के जगमोहन में बैठा एक व्यक्ति उन्हें थाल से उठाकर कुछ देता है। ये वीडियो प्रसारित होने के बाद खलबली मच गई है। ये वीडियो करीब छह माह पुराना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक दंपती शादी के बाद आराध्य के दर्शन के लिए आए थे। यहां पर सेवायत ने उन्हें दर्शन के दौरान प्रसादी माला दी थी। तब प्रसादी माला को एक-दूसरे के गले में दोनों ने पहनाया और युवक ने एक डिब्बी में अपने साथ लाया सिंदूर युवती की मांग में भरा।

इसे भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी के इस गांव की जमीन किसानों के नाम दर्ज करने के आदेश

इसी तरह का एक मामला वर्ष 2016 में भी हुआ था। तब मंदिर के पट दोपहर में बंद होने के बाद मंदिर परिसर में मंडप लगाकर एक शादी हुई थी। तब फेरे हुए और गर्भगृह के सामने दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई थी।