Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura News: मथुरा में हादसा, बंगालीघाट पर नहा रहा किशोर यमुना में डूबा, नहीं लगा सुराग

    मथुरा के बंगाली घाट पर यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन देर शाम तक किशोर नहीं मिला। पुलिस को घाट पर उसके कपड़े मिले हैं और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    By jitendra kumar gupta Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 25 Aug 2025 06:57 PM (IST)
    Hero Image
    बंगालीघाट पर नहा रहा किशोर यमुना में डूबा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, मथुरा। बंगाली घाट में यमुना किनारे नहा रहा एक किशोर तेज बहाव में यमुना नदी में डूब गया। आसपास के किशोरों ने उसे डूबता देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने गोताखोर उतारकर नदी में कांटे डलवाए, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आसपास पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस को घाट किनारे किशोर के कपड़े मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि कुछ किशोर सोमवार दोपहर दो बजे बंगाली घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास नहा रहे अन्य किशोरों ने उसे डूबता देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका है।

    कोतवाल ने बताया कि घाट पर किशोर के कपड़े मिले हैं। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। किशोर की तलाश के साथ उसके स्वजन की जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Mathura News : 8 साल से नहीं हो रही थी संतान, तांत्रिक के पास गई महिला, तो कमरे में धुआं कर किया बलात्कार