Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura News : 8 साल से नहीं हो रही थी संतान, तांत्रिक के पास गई महिला, तो कमरे में धुआं कर किया बलात्कार

    मथुरा के नौहझील में पुलिस ने एक तांत्रिक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया है। उस पर आगरा की एक महिला ने संतान प्राप्ति के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के आठ साल बाद भी उसे संतान नहीं हुई थी जिसके बाद वह तांत्रिक के पास गई थी।

    By jitendra kumar gupta Edited By: Shivgovind Mishra Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:01 PM (IST)
    Hero Image
    आगरा की महिला से किया दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। जागरम

    जागरण संवाददाता, मथुरा । आठ वर्ष से संतान नहीं होने पर आगरा की एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह सवा पांच बजे आरोपित तांत्रिक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ साल बाद भी सूनी गोद

    आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि निकाह के आठ वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई। उसे बताया गया कि नौहझील मथुरा में वतनदार मुहल्ला में मस्जिद के पास रहने वाला तांत्रिक मुश्ताक अली तंत्र-मंत्र से इलाज करता है। इससे बच्चा हो सकता है।

    इस पर विश्वास कर करीब एक महीने पहले वह अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास गई। उसने कहा कि हर गुरुवार आना होगा। महिला ने बताया कि 21 अगस्त को वह ननद के साथ दोपहर डेढ़ बजे फिर से तांत्रिक के घर गई। दोपहर तीन बजे उसने अकेले कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने अगरबत्ती जलाई और धुआं कर दिया। इससे उनकी आवाज बंद हो गई।

    कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म 

    तांत्रिक ने कमरे में बंद कर एक घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने एसएसपी श्लोक कुमार को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर नौहझील पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित तांत्रिक मुस्ताक निवासी वतनदार मुहल्ला कस्बा नौहझील को सोमवार सुबह सवा पांच बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।