Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shri Krishna Janmashtami: सीएम ने ब्रज के विकास को 30 हजार करोड़ की बनाई नई कार्ययोजना, 5252वें जन्मोत्सव की धूम

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 02:53 PM (IST)

    मथुरा में नटवर नागर का 5252वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को अद्भुत रंगों से सजाया गया है ठाकुरजी इंद्रधनुषी पोशाक धारण करेंगे। कंस के कारागार को चांदी से सजाया गया है और पुष्प बंगला बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

    Hero Image
    भागवत भवन में युगल सरकार का पूजन करते सीएम योगी।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कान्हा के ब्रज में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गए। योगी ने सुबह साढ़े 11 बजे सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर कान्हा के दर्शन किए। भागवत भवन, गर्भगृह के साथ ही ठाकुर केशवदेव और योगमाया का दर्शन पूजन किया। यहां श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद पांचजन्य प्रेक्षागृह में सीएम ने 654 करोड़ की 118 विकास योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास किया। साधु-संतों का मंच पर सम्मान किया।

    ब्रज के विकास को तीस हजार करोड़ की बनाई नई कार्ययोजना

    सीएम ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए तीस हजार करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव में पहुंचे योगी ने कहा कि विरासत का संरक्षण करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा, आगे बढ़ना होगा। विपरीत परिस्थितियों में हमने संरक्षण किया।

    सीएम ने यमुना के निर्मल होने की बात कही

    मुख्यमंत्री ने कहा, कि अध्यात्मिक विरासत का संरक्षण कर आधुनिक विकास हो। मथुरा-वृंदावन समेत सभी तीर्थों के लिए मंथन चल रहा है, जल्द कार्रवाई शुरू होने वाली है। समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ की नई कार्ययोजना तैयारी की है, यह हमारी विरासत को आयाम देगी। सीएम ने यमुना के भी जल्द निर्मल होने की बात कही।

    मंदिर निर्माण जुमला लगता था, अब रामलला विराजे

    सीएम ने कहा, कोई मानता था, काशी धाम इतना भव्य बनेगा। दस वर्ष पहले पचास श्रद्धालु वहां दर्शन नहीं कर पाते थे। कोई मानता था पहले अयोध्या में इतना विकास किया। मंदिर निर्माण भी जुमला लगता था। रामलला विराजमान हुए। काशी और अयोध्या में विकास नई ऊंचाई पर पहुंचा।

    यमुना के लिए भी कर रहे हैं कार्य

    मां गंगा को निर्मलता देखिए। दस वर्ष पहले जल आचमन लायक नहीं था। आज मोदी के विजन के कारण नमामि गंगे से निर्मल है। महाकुंभ ने ये साबित किया। 67 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। यमुना के लिए कार्य कर रहे। बरसाना में रोप वे दिया।

    मथुरा में जन्मोत्सव की धूम

    नटवर नागर के 5252वें जन्मोत्सव का उत्साह है। शनिवार रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कंस के कारागार में लाला का प्राकट्य होगा। जन्मस्थान भी अद्भुत रंगों से सजा है। जन्मोत्सव पर ठाकुरजी मेघधनु (इंद्रधनुषी रंग की) पोशाक धारण करेंगे। 

    इसमें नाम के अनुरूप इंद्रधनुष के सात रंगों का प्रयोग रेशम, जरी, रत्नों के रूप में किया गया है। कंस की कारा (गर्भगृह) को 221 किलो चांदी की परत से सजाया जाएगा। गर्भ गृह में पुष्प बंगला बनेगा। मां योगमाया मंदिर में सिंहासन, अस्त्र-शस्त्र, पादुकाएं लगभग 51 किलोग्राम चांदी से तैयार कराई गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण सिंदूर पुष्प बंगला में विराजमान होंगे। जन्मोत्सव पर आपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई देगी।

    सीएम योगी पुष्पवर्षा करते हुए।

    मथुरा पहुंचे सीएम योगी

    भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हेलीकाप्टर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां से वे जन्मस्थान पहुंचे। जन्मस्थान पर उन्होंने सभी को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। सीएम ने भारत माता की जय का नारा लगाया और राधे राधे का नाम लिया। जन्मस्थान में सीएम योगी ने गर्भ गृह में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद योगमाया, केशव देव महाराज का पूजन किया। भागवत भवन युगल सरकार के दर्शन किए।

    ये भी पढ़ेंः Sri Krishna Janmashtami 2025: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में साल में एक बार होती है मंगला आरती, ये है इसके पीछे का रहस्य